भूतपूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने नहीं किया था धर्म परिवर्तन...
भूतपूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने नहीं किया था धर्म परिवर्तन...
Share:

हरिद्वार : द्वारका शारदा पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने श्री सांई बाबा के प्रति आस्था को नहीं बल्कि विश्व हिंदू परिषद पर निशाना साधा है। इस दौरान वे अयोध्या में श्री राम मंदिर नहीं बनाना चाहते हैं। वे केवल राजनीति करना चाहते हैं। स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने विद्यालयों में श्रीमद्भगवत गीता और रामायण का अध्ययन करवाए जाने का समर्थन किया है। उनका कहना था कि शैक्षणिक संस्थाओं में श्रीमद्भगवत गीता और श्री रामायण को पढ़ाया जाना चाहिए। इससे बच्चों को अच्छा ज्ञान मिलता है और सुव्यवस्थित जीवन विकसित होता है। 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि पाकिस्तान की कुत्सित भावनाओं को रोकने हेतु भारत को सैन्य दृष्टि से शक्तिशाली बनाना होगा। उन्होंने भारत को महाशक्ति बनाने की बात कही। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने इंदिरा गांधी द्वारा धर्म परिवर्तन कर लेने की बात को गलत बताया और कहा कि इंदिरा गांधी ने कोई धर्म परिवर्तित नहीं किया था। वे तो हिंदू - देवी देवताओं का पूजन करती थीं। 

दरअसल वे भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा धर्म परिवर्तन कर इंदिरा के फिरोज गांधी से विवाह करने के सवाल पर जवाब दे रहे थे। स्वामी जी ने भारत को कोहिनूर हीरा वापस मिलने को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोहिनूर हीरा देश में वापस लाया जाना चाहिए। कोहिनूर को अंग्रेज लूट कर ले गए थे। मगर इसे वापस लाए जाने के मसले पर इसे उपहार बताना सरकार की कमजोरी है।

स्वामी जी ने गौतम बुद्ध और बुद्ध को लेकर कहा कि दोनों ही अलग हैं।गौतम बुद्ध क्षत्रिय थे जबकि बुद्ध ब्राह्मण थे। स्वामी जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस का कोई धर्म नहीं है। वे हिंदू धर्म को आगे बढ़ाने पर विचार नहीं करते हैं। उन्हें तो हिंदू राष्ट्र की जरूरत हैं। हिंदू धर्म की उन्हें कोई जरूरत नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -