होने जा रहा है शनि का राशि परिवर्तन, इन 4 राशिवालों को रहना होगा सावधान
होने जा रहा है शनि का राशि परिवर्तन, इन 4 राशिवालों को रहना होगा सावधान
Share:

ज्योतिष शास्त्र में शनि और मंगल को क्रूर ग्रह माना जाता है। जी हाँ और बीते दिनों ये दोनों ग्रह मकर राशि में थे। वहीं उसके बाद 7 अप्रैल को मंगल ग्रह के कुंभ में आने से इनकी युति भंग हो गई थी, हालाँकि 29 अप्रैल को शनि (Shani Transit 2022) के राशि परिवर्तन करते ही ये युति फिर से बन जाएगी। आप सभी को बता दें कि इन दोनों ग्रहों का एक साथ शनि की राशि में आना विपरीत परिस्थितियों का निर्माण करेगा। जी हाँ और इसका असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। अब हम आपको बताते हैं शनि-मंगल की ये अशुभ युति कब तक रहेगी और इसका क्या असर देखने को मिलेगा।

कब तक रहेगी शनि-मंगल की युति?- ज्योतिष के अनुसार इस समय मंगल कुंभ राशि में है। आने वाले 29 अप्रैल की सुबह शनि भी राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। जी हाँ, इस प्रकार इन दोनों ग्रहों की युति कुंभ राशि में हो जाएगी। इसी के साथ 17 मई को जब मंगल राशि बदलकर मीन में जाएगा, तब इनकी युति टूटेगी। जी हाँ और इस तरह शनि-मंगल का ये अशुभ योग 19 दिन तक रहेगा और इस दौरान कुछ घटनाएं होने से जन-धन की हानि हो सकती है।

इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर- आपको बता दें कि मंगल की राशि है मेष और वृश्चिक। वहीं शनि की राशि है मकर और कुंभ। आपको बता दें कि कुंभ राशि में शनि और मंगल की युति होने से इन दोनों ग्रहों से संबंधित राशि वालों को संभलकर रहना होगा। जी हाँ क्योंकि इनके साथ कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती है, जिसमें इन्हें चोट लग सकती है या फिर आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। केवल यही नहीं बल्कि इस राशि के लोग क्रोध का त्याग करें और किसी दूसरे से विवाद में बोलने से बचें।

कुल 19 दिन शनि-मंगल साथ में रहने के कारण गर्मी का प्रकोप तेज होगा। जी हाँ और इस वजह से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि शनि पश्चिम दिशा का स्वामी है इसलिए पश्चिमी देशों में बड़े विवाद और युद्ध जैस हालात बन सकते हैं। इसी के साथ देश के पश्चिमी हिस्सों में भी आंधी, तूफान, आगजनी जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। इसी के साथ शनि के राशि बदलने पर उसकी दृष्टि उत्तर दिशा में रहेगी। इस वजह से इस दिशा में भी प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, भूस्खलन और आंधी-तूफान जैसे घटनाएं हो सकती हैं।

शनिवार के दिन इस काम को करने से रंक से राजा बन जाता है मनुष्य

शनिवार के दिन दिख जाएं ये चीजें तो चमक उठता है भाग्य

29 अप्रैल को कुंभ राशि में होने जा रहा है शनिदेव का प्रवेश, इन राशिवालों को होगा सबसे बड़ा फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -