शनि कष्ट निवारण के कुछ अचूक उपाय
शनि कष्ट निवारण के कुछ अचूक उपाय
Share:

शनि ग्रह जो कि अपने वलय के कारण काफी आकर्षक लगते हैं। यही नहीं ज्योतिष में भी शनि देव का विशेष महत्व है। शनि को न्याय का प्रमुख कहा जाता है। वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार न्याय देते हैं। हां जन्मकुंडली में यदि शनि की स्थिति नीच की हो तो व्यक्ति को काफी कष्ट होता है। ऐसे में व्यक्ति के लिए कई तरह की परेशानियां आती हैं। इन परेशानियों को शनि आराधना से दूर किया जा सकता है। शनि देव की आराधना शनिवार को विशेषतौर पर की जाती है। भगवान शनि देव को ऊॅं नीलांजन समाभासम् रविपुत्रम् यमाग्रजम् छाया मार्तंड संभूतम् तम् नमामि शनेश्वरम् मंत्र के जाप से प्रसन्न किया जा सकता है।

भगवान शनि देव की पीड़ा से मुक्ति हेतु काले घोड़े की नाल की अंगुठी बनवारकर उसे अभिमंत्रित कर शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में पहनने से लाभ होता है। शनि देव का दान काला कपड़ा, काले तिल, काली उड़द, तेल आदि का दान भी उपयोगी होता है।

भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए गरीब को भोजन देना भी बहुत लाभदायक होता है। यदि विवाह में विलंब हो रहा हो तो काले कपड़े में 250 ग्राम नई राई बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे रखने से लाभ होता है। यदि यह शनिवार को किया जाए तो बहुत अच्छा होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -