शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, जानिए पूजा विधि
शनि जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, जानिए पूजा विधि
Share:

शनिदेव न्याय प्रिय देवता हैं तथा मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं. हिंदू पंचांग में ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. इस दिन पूजा-अर्चना करने से शनिदेव की खास कृपा मिलती है. शनि जयंती पर दान-दक्षिणा की भी खास अहमियत होती है. हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन शनिदेव का का जन्म हुआ था. इस बार शनि जयंती 19 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इस दिन शनि देव के पूजन का खास विधान है. वही शनि जयंती के दिन शनि के शक्तिशाली मंत्रों का जाप विशेष लाभदायी होता है. 

शनि स्तोत्र पाठ:-
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च। नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च। नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:। नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते।।
नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम:। नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।
नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते। सूर्यपुत्र (सूर्य पुत्र यम कैसे बने मृत्यु के देवता) नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च।।
अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते। नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।।
तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च। नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।
ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे। तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।
देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:। त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:।।
प्रसाद कुरु मे सौरे वारदो भव भास्करे। एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल:।।

शनि स्तोत्र पाठ के लाभ:-
शनि जयंती के दिन शनि देव के स्तोत्र का पाठ करने से शनि द्वारा शुभ नतीजे देखने को प्राप्त होते हैं। 
शनि जयंती के दिन शनि देव के स्तोत्र का पाठ करने से कुंडली में शनि की स्थिति सुधरती है। 
शनि जयंती के दिन शनि देव के स्तोत्र का पाठ करने से नौकरी में कामयाबी प्राप्त होती है।
शनि जयंती के दिन शनि देव के स्तोत्र का पाठ करने से सकारात्मकता का संचार होता है।  

शनि देव पूजा-विधि:-
प्रातः जल्दी उठकर स्नान कर लें।
नहाने के पश्चात् घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 
इस दिन शनि देव को तेल चढ़ाएं।
शनि देव को पुष्प चढ़ाएं।
शनि देव को भोग लगाएं। 
शनि देव की आरती करें।
इस बार कोरोना संक्रमण के कारण घर में रहकर ही शनि देव की पूजा करें। 
शनि चालीसा का पाठ करें। 
शनि देव के मंत्रों का जप करें। 
इस दिन दशरत कृत शनि स्तोत्र का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शनि देव की आंखों में न देखें:-
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। शनि देव की पूजा करते वक़्त हमेशा अपनी नजरें नीचे रखें। शनि देव से नजरें मिलाने से आप पर शनि देव की बुरी दृष्टि पड़ सकती है। 

बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, वीडियो सामने एते ही लोगों ने कर दिया ट्रोल

पोस्टर फाड़ने वालों पर बागेश्वर बाबा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'कागज फाड़ सकते हो लेकिन...'

तीन तलाक़ देकर हलाला का दबाव बना रहा था पति, महिला ने धर्म बदलकर हिन्दू युवक से कर ली शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -