शनि जयंती: शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है तेल, जानिए पौराणिक कथा
शनि जयंती: शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है तेल, जानिए पौराणिक कथा
Share:

आज शनि जंयती है। ऐसे में आज के दिन भगवान शनि की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से शनि देव की पूजा करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसी के साथ जिन लोगों की कुंडली में शनिदोष, साढ़ेसाती की समस्या चल रही है उनके लिए आज शनि जयंती का दिन बहुत शुभ है। कहा जाता है शनिदेवता पर तेल चढ़ाना चाहिए क्योंकि यह बहुत शुभ होता है लेकिन क्या आप इसके पीछे की कथा जानते हैं। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा।

पौराणिक कथा- शनिदेव को अपने बल पर अहंकार हो गया था और वे खुद को सबसे शक्तिशाली समझने लगे थे। इसी घमंड में शनिदेव ने हनुमान जी से युद्ध करने की सोची और युद्ध जीतकर तीनों लोकों में सर्व शक्तिमान बनना चाहते थे। इसलिए शनिदेव भगवान हनुमान जी से मिले। उस समय हनुमान जी भगवान राम की भक्ति में लीन थे। शनिदेव हनुमानजी से मिले और उन्हें युद्ध के लिए ललकार न लगे। हनुमान जी ने शनिदेव को बहुत समझाया लेकिन वो कुछ समझना नहीं चाहते थे। शनिदेव ने हनुमानजी के एक न सुनी और दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। शनिदेव लड़ते लड़ते बुरी तरह घायल हो गए और युद्ध हार गए।

शनिदेव को बहुत ज्यादा पीड़ा हो रही थी, तब हनुमानजी ने उनके पीड़ा को कम करने के लिए तेल लगाया। इसके बाद से शनिदेव को तेल चढ़ाया जाता है। शनिदेव ने भगवान हनुमान को वचन दिया कि वो उनके भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखेंगे। इसके अलावा जो व्यक्ति सच्चे मन से तेल चढ़ाएगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

एक दिन में कोरोना से 6138 मौतें ? मृतकों के आंकड़ों में कैसे आया इतना बड़ा उछाल

फोन पर बात करते हुए नर्स ने एक ही महिला को लगा दी वैक्सीन की दो डोज, तीसरी भी कर ली थी तैयार

'लोकी' सीरीज के प्रीमियर में पैगी कार्टर को देख फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -