शनिवार को दिख जाएं यह चीजें तो समझ लीजिये मेहरबान हैं शनिदेव
शनिवार को दिख जाएं यह चीजें तो समझ लीजिये मेहरबान हैं शनिदेव
Share:

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं वह जितना कष्ट देते हैं उतना ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत और ऐशोआराम भी देने का काम करते हैं। हालाँकि इसी के चलते लोग शनिदेव से डरते हैं। जी दरअसल शनिदेव को कर्मफलदाता, न्यायधिपति और दंदाधिकारी माना गया है। इसी के साथ यह लोगों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। कहा जाता है जो लोग हमेशा अच्छे कर्म करते हैं शनिदेव उन पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं शनिदेव की शुभ छाया के संकेत।

शनिदेव को करना है प्रसन्न तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

सफाईकर्मी का दिखाई देना- कहा जाता है शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने पर उनकी कृपा मिलती है। शनिवार के दिन अगर आपको सुबह उठते ही कोई सफाईकर्मी झाडू लगाते हुए दिख जाए तो शुभ संकेत माना जाता है। जी हाँ और इसी के साथ शनिवार के दिन गरीबों को दान अवश्य करना चाहिए। कहते हैं शनिवार के दिन दान करने पर शनि देव प्रसन्न होकर आपके जीवन में धन और सुख में बढ़ोत्तरी करते हैं।

सुबह भिखारी का दिखना- ऐसा माना जाता है कि शनिदेव हमेशा असहायों और गरीबों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। जी हाँ और जो व्यक्ति गरीबों को भोजन करवाता और उनको दान देता है शनिदेव उस पर प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को सुबह खासतौर पर शनिवार के दिन कोई भिखारी मांगने आता है तो आपके अच्छे दिन की शुरुआत होने के संकेत हैं।

इन राशिवालों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, जानिए कब मिलेगी मुक्ति

काला कुत्ता- अगर शनिवार के दिन किसी व्यक्ति को रास्ते में काला कुत्ता दिखाई दे तो यह शुभ संकेत हैं। कहते हैं इससे यह पता चलता है शनिदेव की मेहरबानी आपके ऊपर जल्द होने वाली है।

काला कौआ- शास्त्रों के अनुसार शनिदेव की सवारी काला कौआ होती है। ऐसे में शनिवार के दिन अगर आपके पास कोई काला कौआ आकर बैठता है और कुछ न कुछ खाता या पानी पीते हुए दिखाई देता है तो बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।


काली गाय- शनिवार के दिन अगर आप घर से निकलते समय कोई काली गाय के दर्शन हो जाए तो यह अच्छा संकेत माना जाता है।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें ये उपाय

हाथ की ये रेखाएं दिलाती हैं राजयोग, ऐसे लोग बनते हैं बड़े व्यापारी

समुद्र मंथन से निकलीं ये 5 चीजें घर में रखने से हो जाएंगे अमीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -