शेन वॉर्न ने अपने निधन से कुछ समय पहले किया था ये दुखद ट्वीट, देखकर रो पड़ेंगे आप
शेन वॉर्न ने अपने निधन से कुछ समय पहले किया था ये दुखद ट्वीट, देखकर रो पड़ेंगे आप
Share:

दुनिया के महान स्पिनरों में शामिल ऑस्ट्रेलियाई टीम के महान खिलाड़ी शेन वॉर्न का शुक्रवार 4 मार्च को निधन हो गया है। आप सभी को बता दें कि वॉर्न के मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि उनको अपने घर में अचेत पाया गया था। उसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्ड किया। हालाँकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है, हालाँकि आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी आखिरी इंस्टा स्टोरी उन्हीं के घर की है। जी हाँ और इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट भी किया था, जिसकी भी स्टोरी उन्होंने लगाई। जी दरअसल, बीते गुरुवार की रात को सोने से पहले उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी, जिसमें उन्होंने विला की स्टोरी लगाई थी।

आपको बता दें कि ये विला थाईलैंड का है। इसकी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "गुड नाइट फ्रॉम समुजानाविल्लास को समुई।" इसी के साथ एक अन्य इंस्टा स्टोरी में उन्होंने अपने एक ट्वीट की फोटो लगाई, जिसमें 12 घंटे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श के निधन पर शोक व्यक्त किया था। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "रॉड मार्श के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह हमारे क्रिकेट के खेल के लीजेंड थे और कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे। रॉड ने क्रिकेट की बहुत परवाह की और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को। रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार भेजना। RIP Mate."

आप सभी को बता दें कि शेन वॉर्न सर्वकालिक महान लेग स्पिनरों में शामिल थे, उन्होंने 708 विकेट टेस्ट क्रिकेट में लिए थे। जी हाँ और वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। आपको बता दें कि 293 वनडे इंटरनेशनल विकेट भी इस करिश्माई लेग स्पिनर के नाम दर्ज हैं, जबकि वे 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी थे।

नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, शिल्पा समेत कई हस्तियों ने जताया दुःख

नहीं रहा फिरकी का जादूगर.. शेन वॉर्न का 52 वर्ष की आयु में दुखद निधन

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं शेन वॉटसन, लेकिन न बैटिंग करेंगे न बॉलिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -