एथनिक लुक में भी दिखना है स्टाइलिश तो शनाया कपूर के लुक्स को करें रिक्रिएट
एथनिक लुक में भी दिखना है स्टाइलिश तो शनाया कपूर के लुक्स को करें रिक्रिएट
Share:

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहती हैं। जी हाँ, वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल शनाया कपूर हर तरह के आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं और उनके लुक से लडकियां आईडिया ले सकती है। जी हाँ, अगर आप एथनिक लुक के लिए हमेशा कुछ ना कुछ सोचती हैं तो शनाया के इन लुक्स को भी रिक्रिएट कर सकती हैं। आइए देखते हैं।

लेमन कलर का लहंगा- इन दिनों लाइट कलर के लिए लहंगे काफी चलन में हैं। जी हाँ और आप शनाया कपूर के इस लेमन कलर के लहंगे से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जी दरअसल इस लुक में शनाया ने लेमन कलर का लहंगा पहना हुआ है और लहंगे के साथ ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी किया है। इसी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया है।

मस्टर्ड कलर लहंगा- आप देख सकते हैं शनाया ने इस लुक में मस्टर्ड कलर का लहंगा पहना हुआ है। जी हाँ और इसके साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए झुमके कैरी किए हैं और अपने बालों को खुला रखा है।

ग्रीन कलर साड़ी - आप देख सकते हैं इस लुक में शनाया ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है जो आकर्षक दिख रही है। इस लुक में शनाया बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और इस साड़ी के साथ हैवी इयररिंग्स पहने हैं। वहीं लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। 

व्हाइट सूट - शनाया कपूर के इस लुक को भी आप रिक्रिएट कर सकती हैं। जी दरअसल इस लुक में शनाया कपूर ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है और इस लुक को कंप्लीट करने के लिए शनाया ने गोल्डन कलर की इयररिंग्स पहनी हैं। आप इसे पार्टी में पहन सकती है क्योंकि यह व्हाइट सूट आपको एलिगेंट और सिंपल लुक देगा।

पार्टी के लिए बेस्ट है कंगना का ये लुक, जानिए ड्रेस की कीमत

जींस के साथ इन कुर्तों को पहन सबसे स्टाइलिश दिख सकती हैं आप

ईद के दिन दिखना है सबसे खास तो इन अभिनेत्रियों के लुक को करें कॉपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -