सामने आई 'शमशेरा' की रिलीज डेट
सामने आई 'शमशेरा' की रिलीज डेट
Share:

यशराज बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'शमशेरा' को लेकर फैंस बहुत उत्सुक हैं। आप सभी को बता दें कि यह फिल्म जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है। जी हाँ और इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मौजूद रणबीर कपूर के होने की वजह से फैंस और ज्‍यादा उत्‍साहित हैं। आपको बता दें कि YRF ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'शमशेरा' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, मूवी 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी। वैसे इससे पहले खबर आई थी कि ये फिल्म 18 मार्च को रिलीज होगी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर के अलावा, 'शमशेरा' में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।

इसी के साथ फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। जी दरअसल करण मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित इस मूवी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। आपको हम यह भी बता दें कि बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था। हाल ही में YRF ने एक पोस्टर साझा किया था जिसमें एक्‍टर लंबे बालों के साथ नजर आए थे। उनकी आंखे खतरनाक लग रही थीं।

आप देख सकते हैं यशराज फिल्म्स ने एक्‍टर का नया लुक शेयर करते हुए लिखा था, "लेजेंड अपनी छाप छोड़ेंगे।" बीते दिनों यह लुक काफी पसंद किया गया था और लुक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता जगाई थी। अब अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो 'शमशेरा' के अलावा रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और आलिया भट्ट सह-कलाकार होंगे। वहीं रणबीर अजय देवगन के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आएंगे। इसी के साथ वह संदीप वांगा की 'एनिमल' में परिणीति चोपड़ा के साथ भी काम करेंगे।

सफेद बिकिनी में कहर ढा रही दिशा पटानी

हिजाब पर कंगना रनौत के बयान के बाद बोली शबाना आजमी- "अगर मैं गलत हूं तो।।।"

हिजाब विवाद को लेकर बोली कंगना- 'हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का।।।।"

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -