अपने भाई के कारण शम्मी को छोड़ना पड़ा था स्कूल, एक्टर का असली नाम नहीं जानते होंगे आप
अपने भाई के कारण शम्मी को छोड़ना पड़ा था स्कूल, एक्टर का असली नाम नहीं जानते होंगे आप
Share:

बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीत चुके शम्मी कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। वैसे आज ही के दिन शम्मी का जन्म हुआ था और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फ़िल्में दी थीं। शम्मी का असली नाम शमशेर राज कपूर था लेकिन वह इंडस्ट्री में शम्मी कपूर के नाम से महशूर हुए थे। शम्मी का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वैसे शम्मी कपूर अपने परिवार के अकेले बच्चे थे जिनकी डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। कहा जाता है उनके पैदा होने के बाद उन्हें राजकुमारों की तरह पाला गया। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़े कुछ ख़ास किस्से।

कहा जाता है शम्मी को भाई राज कपूर की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा था। जी दरअसल, वह इस वजह से क्योंकि उन दिनों में पृथ्वी थियेटर्स में शम्मी को शकुंतला नाटक में भरत का रोल मिला था और इस नाटक में राज कपूर का भी बड़ा रोल था। वहीँ जब रिहर्सल हो रही थी तो उस दौरान राज को स्कूल से छुट्टी नहीं मिल रही थी और तब वह अपनी प्रिसिंपल से लड़कर स्कूल छोड़ आए था। उस दौरान उसी स्कूल में शम्मी भी पढ़ा करते थे और राज की वजह से उन्हें भी स्कूल छोड़ना पड़ा था।

शम्मी ने एक मजदूर की तरह पापा के थियेटर में काम किया था और उनके पिता ने भी कभी उन्हें स्टारकिड वाली लॉन्चिग नहीं दी थी। कहा जाता है शम्मी का फिल्मी करियर बतौर बाल कलाकार शुरू हुआ था और इस दौरान उन्हें महीने के केवल 150 रुपये ही मिलते थे। शम्मी ने साल 1955 में गीता बाली से शादी कर ली जो एक बेहतरीन अदाकारा थीं। गीता और शम्मी की मुलाकात फिल्म 'कॉफी हाउस' के सेट पर हुई थी और इस दौरान दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वैसे अब शम्मी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फ़िल्में और उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

जानिए क्या है CHANGA APP, कैसे करतें है इस्तेमाल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में आज से आवेदन शुरू, 1431 पदों पर निकली भर्ती

DDLJ के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख-काजोल बने राज-सिमरन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -