इन लोगों के साथ जुड़ चुका है शमिता शेट्टी का नाम, BIGG BOSS -3 से बाहर होने के बाद 15 में आई थी नजर
इन लोगों के साथ जुड़ चुका है शमिता शेट्टी का नाम, BIGG BOSS -3 से बाहर होने के बाद 15 में आई थी नजर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा शमिता शेट्टी का आज जन्मदिन है। आज शमिता शेट्टी अपना 44वां जन्मदिन मना रहीं हैं। शमिता शेट्टी को लोग खूब पसंद करते हैं और उनकी बेहतरीन फैंस फॉलोविंग है लेकिन उनकी बहन शिल्पा से कम। जी हाँ, इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी ने जो मुकाम हासिल किया वह शमिता नहीं कर पाईं। फिलहाल वह वेब सीरीज में हाथ आजमा रहीं हैं। अपनी फिल्मों से कहीं अधिक शमिता शेट्टी को उनके अफेयर्स के लिए जाना जाता है। कहा जाता है शमिता शेट्टी और मनोज वाजपेयी का अफेयर था। लेकिन इस पर कभी शमिता ने खुलकर बात नहीं की।

वहीं मनोज के अलावा शमिता का नाम हरमन बावेजा और आफताब शिवदासानी के साथ भी जुड़ा था। हालाँकि इन सभी ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वैसे फिल्मों में शमिता के किसिंग सीन ने भी धूम मचाई थी और वह इसके चलते चर्चाओं में भी रहीं थीं। शमिता को आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वहीँ वह इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाईं। वैसे एक्ट्रेस होने के अलावा शमिता इंटीरियर डिजाइनर भी हैं।

केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन 8 में भी अपने डांसिंग से सभी को दीवाना बनाया था। शमिता जब हिंदी फिल्मों में हिट नहीं हो पाईं तो उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जी हाँ, इसी के साथ शमिता शेट्टी टीवी शो बिग बॉस-3 की प्रतिभागी भी रह चुकीं हैं।  उन्होंने शो को बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण अलविदा कह दिया था। बता दें कि वर्ष शमिता BIGG BOSS 15 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दी थी फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

'पठान' ने मचाया धमाल, एक हफ्ते में किया इतने करोड़ का आंकड़ा पार

पैपराजी को देखते ही मुंह छिपाने लगे ये मशहूर स्टार्स, लोगों ने किया ट्रोल

पठान ने तोड़ा ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड, आलिया भट्ट ने दी ये प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -