BB15: क्या सच में भी घर से बेघर हो गई है शमिता शेट्टी!
BB15: क्या सच में भी घर से बेघर हो गई है शमिता शेट्टी!
Share:

बॉलीवुड मूवी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी  बिग बॉस 15 की सदस्य बनी हैं। अब इस शो से चौंकाने वाली खबर सुनने को मिल रही है कि एक्ट्रेस को बिना एलिमिनेशन के ही मेकर्स ने घर से बेघर कर दिया ही। जिसका कारण मेडिकल इमरजेंसी कहा जा रहा है।  मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि  शमिता की तबियत अचानक से बिगड़ने लगी। इसके उपरांत अभिनेत्री को मेकर्स ने घर से बाहर उपचार के लिए  निकाला है।  वहीँ खबरें यह भी है कि डॉक्टरी निरीक्षण के उपरांत शमिता शेट्टी घर में फिर वापसी कर सकती हैं। 

BB15 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए राकेश बापट एक ही सप्ताह में घर से बेघर हो गए है, हालांकि राकेश के घर से जाने का कारण उनका एलिमिनेशन नहीं बल्कि उनकी हेल्थ थी। दरअसल कुछ दिनों पूर्व ही Bigg Boss ने घर के अंदर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के लिए एक डिनर डेट को आयोजित किया गया था। राकेश जबसे इस डिनर डेट से वापस लौटे थे तबसे लगातार उनके पेट में पैन हो रहा था। जिसके उपरांत बिग बॉस के घर में डॉक्टर को बुलाया गया और डॉक्टर के कहने के बाद राकेश को तुरंत ही  हॉस्पिटल में भर्ती  कर दिया।

अफसाना खान का हुआ था शॉकिंग एलिमिनेशन: पिछले सप्ताह पंजाबी सिंगर अफसाना खान का मेकर्स ने शॉकिंग एलिमिनेशन  कर दिया था। दरअसल, एक लड़ाई के उपरांत आपे से बाहर हुईं अफसाना खान को खुद बिग बॉस ने घर से निष्कासित  किया गया। अफसाना खान ने घर में हुई लड़ाई के बीच हाथ में चाकू ले लिया था। इसके उपरांत ये कार्रवाई हुई है।

इस हफ्ते नहीं होगा कोई बेघर: हम बता दें कि  इस सप्ताह वीकेंड का वार में निर्माता किसी भी सदस्य को घर से बाहर का रास्ता नहीं  दिखाएंगे। जिसका कारण अफसाना खान का शॉकिंग एलिमिनेशन  कहा जा रहा है। अब शमिता शेट्टी के भी घर से बाहर होने पर इस गेम शो में दर्शक बड़ा परिवर्तन देख पांएगे।

महाराष्ट्र की हिंसा को शिव सेना ने 'सामना' में बताया साजिश, जानिए क्या है पूरी कहानी

फिल्म के स्टंट की तरह उछली कार, CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली फोटोज

बिग बॉस 15 के इस कंटेस्टेंट को रश्मि देसाई ने बताया विनर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -