दोस्ती हुयी शर्मसार : महिला के मित्र ने ही फेसबुक पर डाल दी उसकी नग्न तस्वीरें
दोस्ती हुयी शर्मसार : महिला के मित्र ने ही फेसबुक पर डाल दी उसकी नग्न तस्वीरें
Share:

गुड़गांव : अब महिलाएं सोशल मिडिया पर सर्तक हो जाए क्योेंकी अब ये उनके लिए सुरक्षित नहीं है हाल ही में एक महिला ने बहुत उत्साह के साथ सोशल मिडिया फेसबुक पर अपना अकांउट खोला। और ये उम्मीद जताई की पंजाब से उसके पुरुष मित्र ने उसके बारे में कुछ खास लिखा होगा, लेकिन अकाउंट खुलते ही उसकी आंखो के सामने अंधेरा छा गया उसकी रातों की नींद उड़ चुकी थी। फेसबुक पर उसके दोस्ती ने महिला की फोटों की एडिटिंग करके फेसबुक पर डाल दिया था जिसको सारी दुनिया देख रही थी। महिला पूरी तरह से बेबस और लाचार थी।

इस कहानी की शुरूआत फेसबुक से होती है जी हां नेपाली मूल के एक युवक और दो बच्चों वाली महिला सोशल मिडिया फेसबुक के जरिए एक-दूसरे के करीब आते हैं। पहले वे दोनोें फेसबुक पर मित्र बनते हैं फिर दोनों की दोस्ती गहराती जाती है और फिर मिलने-जूलने का दौर शुरू हो जाता हैं।

दोनों में दोस्ती के बाद नजदीकिया बढ़ती गई। कुछ समय साथ रहने के बाद पुरुष नौकरी की खातिर पंजाब चला गया। इससे दोंनो के बीच दूरिया बढ़ गई। एक दिन पुरूष मित्र ने महिला को आई मिस यु पोस्ट करके उसकी कई न्यूड तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड कर दी।

डीएलएफ फेस पुलिस द्वारा नेपाली महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मिडिया पर अपलोड करने का मामला दर्ज किया है और आरोपी पुरूष के खिलाफ आपराधिक नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी भी नेपाल का रहवासी है और वहीं काम करता था। हांलाकी दोनो एक ही जगह से संबंध रखते है तो जाहिर है उनके बीच संबंध भी दोस्तों जैसे ही हो गए थे।

प्राप्त सुत्रों के अनुसार महिला की बहन द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है कि उसकी बहन यहां काफी समय से अपने दो बच्चों के साथ रहती है। आरोपी जनक भी बाद में वहां आकर रहने लगा और वहीं काम करने लगा। हालांकि वह भी नेपाल का ही रहने वाला है इसलिए उसने इस बात का फायदा उठाया और वह उसकी बहन से मिलने लगा।

काफी समय साथ रहने पर उसकी बहन और आरोपी के बीच गहरी दोस्ती हो गयी और वेफेसबुक मित्र भी बन गए। लड़की ने बताया कि पिछले महीने आरोपी नौकरी का बहाना बनाकर गुड़गांव छोड़ कर पंजाब चला गया। इस दौरान वह उसकी बहन से घंटो फौन पर बात करता और कहता था की वो उसे मिस करता है।

पीड़िता की बहन द्वारा पुलिस को जानकारी दी गयी की कि आरोपी उसकी बहन का फेसबुक एकाउंट भी चलाता था। पिछले दिनों उसने फोन कर बताया की उसने कुछ न्यूड फोटो फेसबुक पर अपलोड की है। जैसे ही पीडि़ता ने ये खबर सुनी तो अपना फेसबुक अकाउंट खोला और देखा तो दंग रह गयी फेसबुक पर उसकी ढेर सारी न्युड फोटो थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पूलिस को दी।

जैसे ही पुलिस ने ये सूचना सुनी तो मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी डीएलएफ रमेश पाल के अनुसार पीडि़ता ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस सूचना के आधार पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने बुधवार के आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -