शेम - शेम... बिग बाॅस की इस प्रतिभागी ने की सरेआम टाॅयलेट
शेम - शेम... बिग बाॅस की इस प्रतिभागी ने की सरेआम टाॅयलेट
Share:

कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस-10 में कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा सुर्खियों में छाई हुई हैं। इंडिया वाली प्रियंका लड़ाई-झगड़ा में सबसे अव्वल है। अब प्रियंका पब्लिकली टॉयलेट कर फंस गई है। इंडिया वालों ने घर के कुछ नियम तोड़े, जिसके बाद बिग बॉस ने सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट को घर का मालिक बनाने के लिए एक अनोखा टास्क दिया। नए टास्क के अंतर्गत 4 कंटेंस्टेंट्स (गौरव चोपड़ा, वीजे वाणी, नवीन प्रकाश और प्रियंका जग्गा) को घोड़े पर बैठकर टास्क खत्म होते तक लगातार पानी पीना था। वीजे वाणी और नवीन प्रकाश शुरुआत में ही टास्क से बाहर हो गए।

गौरव चोपड़ा और प्रियंका जग्गा दोनों ही जीत के करीब थे। इसी बीच प्रियंका खुद को रोक नहीं पाई और कपड़ों में ही टॉयलेट कर डाली। कुछ देर बार गौरव को टॉयलेट लगी तो उन्होंने टास्क छोड़ दिया और प्रियंका विजेता बन गईं। टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका ने वीजे वाणी को खुद के कपड़े धोने को कहा, जिसमें उन्होंने टॉयलेट की थी। दरअसल, घर की मालिक होने के नाते प्रियंका ने यह काम सेवक वीजे वाणी को ही दिया।

इस बात पर दोनों का जमकर झगड़ा हुआ। वैसे, पहले दिन से ही वाणी और प्रियंका की कई बार बहस हो चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -