देश की ऐसी हालत देखकर टूटा शक्ति कपूर का दिल, बोले- 'वैक्सीन जरुरी है'
देश की ऐसी हालत देखकर टूटा शक्ति कपूर का दिल, बोले- 'वैक्सीन जरुरी है'
Share:

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली शक्ति कपूर को आज कौन नहीं जानता। शक्ति कपूर ने विलेन बनकर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने देश की ऐसी हालत देखकर अपने विचार रखे है। उनका कहना है उनका दिल टूट गया है। जी दरअसल उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'अब सोशल मीडिया पर जाना और न्यूज चैनल देखना बहुत अजीब लगता है।'

इसी के साथ शक्ति कपूर के बारे में बात करें तो वह लंबे समय से घर पर ही रह रहे हैं वह महामारी के चलते घर से बहुत कम बाहर निकलते हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- ''परिस्थिति हाथ ने निकलती जा रही है। मैंने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं और लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए कह रहा हूँ। वैक्सीन लगवाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।'' इसके अलावा उन्होंने कहा, ''मेरी बेटी श्रद्धा हाल ही में इजराइल से वापस आई है और उसने बताया वहां कोई मास्क नहीं पहनता है। सरकार से 85-90 प्रतिशत जनता को वैक्सीन लगवा दी है। वह एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और आराम से इधर-उधर घूमते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारा देश इस वायरस से नहीं लड़ सकता है। हम कर सकते हैं जब हम सभी को वैक्सीन लग जाएगी। मैं जानता हूं हमारी जनसख्या बहुत ज्यादा है।''

आगे उन्होंने यह भी कहा, ''अगर देखा जाए तो लोगों की सोच उन्हें पीछे खींच लेती है। हम लोगों का एटीट्यूड ऐसा है कि देखा जाएगा जो होगा। इसी वजह से दूसरी लहर इतनी खतरनाक है। मैंने सुना है यह लहर और गंभीर हो गई है, कुछ लोग कह रहे हैं कि यह हवा में फैल गया है अगर ऐसा है तो हम नहीं जानते आगे क्या होने वाला है और यह कब खत्म होगा।'' इसी के साथ शक्ति कपूर ने कई राज्यों में हो रहे चुनाव और रैली को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा- ''इन चीजों से परिस्थिति और खराब हो गई है। इस तरह की चीजों को पोस्टपोन करके हम इस परिस्थिति को हाथ से निकलने से बचा सकते थे। मुझे गुस्सा आता है कि चुनाव हो ही क्यों रहे हैं। क्या इन्हें पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है।कोरोना की दूसरी लहर में केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हजारों लोगों की रोज मौत हो रही है।'' वैसे शक्ति कपूर को अपने ऐसे ही बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है।

परमबीर सिंह मामले की जांच अन्य अधिकारी से कराएं: DGP ने CM को लिखा पत्र

आखिर क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल फायर फाइटर डे?

इंदौर में प्रशासन हुआ सख्त, अब हफ्ते में सिर्फ इन दो दिन खुलेंगी किराना दुकानें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -