हीरोइन से छेड़छाड़ कर विलेन बने थे शक्ति कपूर, माँ हुई थी नाराज
हीरोइन से छेड़छाड़ कर विलेन बने थे शक्ति कपूर, माँ हुई थी नाराज
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। 600 से अधिक फिल्मों का भाग रह चुके शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले विलेन हैं। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 80 से अधिक फिल्मों में रेप सीन किए हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले शक्ति कपूर ने अब रेप सीन से तौबा कर ली है। 

शक्ति कपूर का जन्म तीन सितंबर, 1952 को पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ था। शक्ति कपूर का वास्तविक नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति को अपना यह नाम कतई पसंद नहीं था जिसके कारण उन्होंने इसे बदल दिया था। शक्ति पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से अध्ययन किया था। फिल्म 'कुर्बानी' से शक्ति को पहचान प्राप्त हुई। अपने फिल्मी करियर में एक्टर रेप सीन्स के कारण अधिक लोकप्रिय हुए थे।

बताया जाता है कि शक्ति कपूर एक बार अपने माता-पिता को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने के लिए ले गए थे। फिल्म में उनके रेप सीन को देखकर उनकी मां बहुत खफा हो गई थीं। यहां तक कि वह सिनेमा हॉल से बाहर आ गई थीं। तत्पश्चात, शक्ति के पिता ने उनकी खूब डांट लगाई थी। दयानंद के डायरेक्शन में बनी वर्ष 1982 में आई फिल्म गुमसुम में भी शक्ति कपूर का रेप सीन लोकप्रिय रहा। शक्ति ने मेरे आगोश में फिल्म में सबसे अधिक कॉन्ट्रोवर्शियल सीन दिया था। यह सीन इतना विवादित था कि कई महीनों तक सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास नहीं किया था। 

सलमान खान ने जताया सिद्धार्थ के निधन पर दुःख, कहा- 'जल्दी चले गए'

जानिए 'हार्ट अटैक' और 'कार्डियक अरेस्ट' में क्या होता है अंतर ? जिससे हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

'मौत नहीं ये हत्या है..', सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने की कूपर अस्पताल की जांच कराने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -