रुबीना के बाद कोरोना पॉजिटिव हुई 'शक्ति...' की यह अदाकारा
रुबीना के बाद कोरोना पॉजिटिव हुई 'शक्ति...' की यह अदाकारा
Share:

रुबीना दिलायक के बाद टीवी शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में नजर आने वाली एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। जी हाँ और इस बात का खुलासा खुद अदाकारा ने किया है। हाल ही में उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी है। जी दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी है। दी गई जानकारी में उन्होंने बताया है कि उन्होंने हाल ही में कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उन्होंने खुद को होम क्‍वॉरंटीन कर लिया है और फिलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jigyasa Singh (@jigyasa_07)

वैसे आप सभी को पता हो तो बीते दिनों ही शो की मुख्य अदाकारा रुबीना भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं थी। उन्होंने हाल ही में पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया कि वह कोरोना से ठीक हो गई हैं, और इस समय वह शिमला में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जिस समय रुबीना कोरोना पॉजिटिव हो गईं थी तब वह 19 दिनों तक होम क्‍वॉरंटीन में थीं। जी हाँ और इस दौरान उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए फैन्स को कई टिप्स भी दिए।

होम क्‍वॉरंटीन से निकलने के बाद रुबीना ने कहा, 'मैं 19 दिनों से भी ज्यादा होम क्‍वॉरंटीन में रही, लेकिन इन 5 चीजों की वजह से मैं तेजी से रिकवर हो पाई। वीडियो में रुबीना जरूरी चीजें बताई हैं- हेल्दी खाना, खूब पानी पीना, योग करना, समय पर दवाएं लेना, म्यूजिक सुनना।'

पोलार्ड की भविष्यवाणी- वेस्टइंडीज की टीम को काफी आगे ले जाएगा ये खिलाड़ी

होमटाउन पहुंची कंगना, मां ने की मालिश

अगस्त से देश में शुरू हो जाएगा 'स्पुतनिक वी' का उत्पादन, अक्टूबर तक उपलब्ध होंगे 85 करोड़ डोज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -