पुलिस टीम को उड़ाने की नक्सलियों ने रची शाजिश, बरामद किए लैंडमाइंस
पुलिस टीम को उड़ाने की नक्सलियों ने रची शाजिश, बरामद किए लैंडमाइंस
Share:

लातेहार : पुलिस और CRPF ने शनिवार शाम और रविवार को झारखंड में एक बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम तक पहुचने से रोकने में कामयाबी पाई। पुलिस ने शनिवार को 152 लैंडमाइन बरामद किए। इनमें से 95 लातेहार में और 57 पलामू में लगाए गए थे। रविवार को पलामू के पांकी स्थित घोर नक्सल प्रभावित बिदबिर जंगल से 100 लैंडमाइंस बरामद किए गए। माना जा रहा है कि नक्सली पुलिस पार्टी को निशाना बनाने की फिराक में थे। वे हाल ही में अपने कमांडर सिलवेस्टर के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से बौखलाए हुए हैं।

SP ने बताया कि 2011 में लातेहार में पैदल गश्ती पार्टी को उड़ाने के मकसद से इसी तरह के बम लगाए गए थे, जिसमें बहुत से पुलिसकर्मी मारे गए थे। लातेहार में शनिवार को हेरहंज पुलिस और CRPF की टीम सर्च अभियान पर निकली थी। इचाक-चुकरू रूट पर कच्ची सड़क पर जवानों ने तार देखा। जब छानबीन की गई तो सिलसिलेवार ढंग से लगे 95 लैंडमाइंस लगाए गए थे। ये सभी बम आधा-आधा किलो के थे, जो स्टील के कैन में बंद थे। इन्हें 700-800 मीटर की दूरी में लगाया गया था। इसके बाद रांची से बम डिस्पोजल स्कवॉएड को बुलाया गया।

उधर, पलामू में पांकी-बालूमाथ रोड पर मतुली गांव में जमीन में दबे 10-10 किलो के 52 कैन बम बरामद हुए। इसे पुलिस और CRPF की टीम ने विस्फोट कर तबाह कर दिया। तेज बारिश के बाद पलामू में एनएच-75 बंद हो जाने के बाद रांची जाने के लिए अधिकारी और आम लोग पांकी-बालूमाथ रोड का इस्तेमाल करते हैं।

आशंका जाहिर की जा रही है कि पुलिस और अधिकारियों को निशाना बनाए जाने के लिए ये बम लगाए गए। पांकी-बालमाथ सड़क पर लगी लैंडमाइंस सुरक्षा बलों के एक पूरे काफिले को उड़ाने के लिए काफी था। सीरीज में जुड़े होने के कारण इनमें वक्त के अंतराल पर विस्फोट किया जा सकता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -