आर्यन के घर आने से बहुत खुश है शाहरुख खान, परिवार संग जाएंगे इस मंदिर
आर्यन के घर आने से बहुत खुश है शाहरुख खान, परिवार संग जाएंगे इस मंदिर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शनिवार को अपने घर मन्नत वापस आ गए हैं। आर्यन को ड्रग्स मामले में NCB ने अरेस्ट किया था। जिसके पश्चात् उन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त हो गई है तथा वह अपने परिवार वालों के साथ एक बार फिर आ गए हैं। वही आर्यन के घर वापस आने के पश्चात् शाहरुख खान के प्रशंसक बेहद खुश हैं। 

वही आर्यन की जमानत की खबर सामने आने के पश्चात् से ही उन्होंने मन्नत के बाहर खुशियां मनाना आरम्भ कर दिया था। मन्नत के बाहर पटाखे फोड़े गए तथा ढोल बजाया गया था। अब रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख आर्यन के घर वापस आने के पश्चात् जल्द ही बप्पा का धन्यवाद करने वाले हैं। शाहरुख खान प्रत्येक वर्ष अपने परिवार के साथ मन्नत में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हैं। वह अपने घर पर गणेश जी की प्रतिमा भी लेकर आते हैं।

वही रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन खान के आर्थर रोड जेल से घर आने के पश्चात् शाहरुख खान जल्द ही सिद्धिविनायक मंदिर जा सकते हैं। बप्पा को धन्यवाद कहने का उनका ये तरीका है। शाहरुख खान अब सोशल मीडिया पर अधिक सक्रीय नहीं रहते हैं मगर वह कभी अपने प्रशंसकों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की फोटो साझा करना नहीं भूलते हैं जिनकी उन्होंने अपने घर पर पूजा की होती है। इस वर्ष भी शाहरुख खान ने गणपति बप्पा को अलविदा कहने से पहले फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी।

जानिए कौन है आर्यन को जेल से घर ले जाने वाले शाहरुख खान के बॉडीगार्ड?

सोशल मीडिया पर छाया प्रेम चोपड़ा और राखी सावंत का वीडियो, जानिए क्या है खास?

भाई आर्यन खान से मिलने के लिए रातों रात भारत आएंगी सुहाना खान!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -