पठान विवाद को लेकर पहली बार बोले शाहरुख खान, जानिए क्या कहा?
पठान विवाद को लेकर पहली बार बोले शाहरुख खान, जानिए क्या कहा?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'पठान' को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। आज 'पठान' देश से लेकर विदेश तक के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। मगर शाहरुख खान के लिए इस फिल्म को रिलीज करवाना बहुत आसान नहीं रहा। देशभर के अलग-अलग प्रदेशों में 'पठान' की रिलीज को लेकर बहुत विवाद हुआ था। कई लोगों का कहना था कि फिल्म के गाने एवं सीन्स से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। अब शाहरुख ने अपनी फिल्म पर हो रहे विवाद पर पहली बार चर्चा की।

वही सोमवार शाम मुंबई में शाहरुख ने 'पठान' की टीम के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस इवेंट के चलते सुपरस्टार ने प्रशंसकों को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया बोला। फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने अपनी, दीपिका पादुकोण एवं जॉन अब्राहम की तुलना 1977 में आई डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' से की। उन्होंने कहा कि दर्शकों को एक्टर्स के फिल्मी भूमिकाओं को इतना गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। किसी भी अभिनेता का मकसद लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

शाहरुख खान बोलते हैं, 'सबका मकसद एक ही है। हमें खुशी, भाईचारा, प्यार, दयालुता फैलानी है। भले ही मैं 'डर' जैसी किसी फिल्म में नकारात्मक किरदार निभा रहा हूं। भले ही मैं 'बाजीगर' में हूं। भले ही जॉन किसी फिल्म में विलेन बना हो। हम असल जिंदगी में बुरे नहीं हैं। हम आपको खुश करने के लिए अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं। यदि हम फिल्मों में कोई बात कहते हैं तो वो किसी की भी भावनाएं और किसी को आहत करने के लिए नहीं है। ये बस मनोरंजन है।'

ब्रा के साथ उर्फी ने पहन डाली ऐसी चीज, ड्रेस देखकर चकरा जाएगा दिमाग

OMG ये क्या हो गया उर्फी जावेद को! एक्ट्रेस का नया अवतार देख चौंके लोग

इंटरनेट पर वायरल हुआ राखी सावंत की मां का आखिरी वीडियो, देखकर टूट जाएगा दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -