2021 में बिग स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे शाहरुख़, खुद किया कन्फर्म
2021 में बिग स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे शाहरुख़, खुद किया कन्फर्म
Share:

बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान जल्द ही स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं। जी हाँ, उन्हें काफी समय से स्क्रीन पर नहीं देखा गया था और उन्हें दोबारा देखने के लिए फैंस बेताबी के साथ इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब शाहरुख़ ने कन्फर्म कर दिया है कि सभी फैंस का ये इंतजार इस साल खत्म होने वाला है। जी दरअसल खुद शाहरुख़ ने हाल ही में कंफर्म कर दिया है कि उनकी नयी फिल्म इस साल आने वाली है। हाल ही में उन्होंने नए साल पर फैंस को विश करने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म को लेकर हिंट दिया है। ऐसा होने के बाद से शाहरुख के फैंस बेहद खुश हैं और ट्विटर पर #Pathan ट्रेंड हो रहा है।

आप देख सकते हैं शाहरुख खान ने नए साल पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बीते साल और उन तमाम मुश्किलों का जिक्र किया, जो लोगों को कोरोना संकट में झेलना पड़ा। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि, '2020 अब अतीत बन चुका है और हमें नए साल का स्वागत नई उम्मीदों के साथ करना चाहिए। साल 2021 में मिलते हैं बिग स्क्रीन पर।' इस तरह शाहरुख़ ने यह कन्फर्म कर दिया है कि उनकी फिल्म आने के लिए तैयार हैं। वैसे इस खबर को सुनकर शाहरुख के फैंस बेहद खुश हैं और ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। अब फैंस यह कह रहे हैं कि SRK 'पठान' फिल्म में नज़र आएंगे।

वैसे आपको याद हो तो कुछ महीने पहले ही शाहरुख खान की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं, जिसमें वो नई हेयरस्टाइल में नज़र आ रहे थे। उस दौरान के फोटोज को पठान के सेट की कहा जा रहा था जो यशराज स्टूडियो के बाहर की थीं। वैसे खबरें यह भी हैं कि पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं और इस फिल्म को साल 2021 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

शराब पिलाकर 3 युवकों ने महिला के साथ की छेड़खानी, फिर बेहोशी की हालत में छोड़कर हुए फरार

हिना खान ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा और प्रियांक शर्मा के साथ सेलीब्रेट किया नई ईयर, शेयर की ये फोटोज

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रखी ओडिशा में IIM संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -