शाहरुख खान ने खुद को कहा ‘गुंडा’, तो रणवीर सिंह ने किया यह कमेंट
शाहरुख खान ने खुद को कहा ‘गुंडा’, तो रणवीर सिंह ने किया यह कमेंट
Share:

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान हमेशा ही अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह एक रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी छवि बना चुके हैं और उस छवि को कोई मिटा नहीं सकता। वैसे हाल ही में शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जो आप देख सकते हैं। यह तस्वीर फैंस के बीच छा गई है। जी दरअसल हाल ही में शाहरुख खान स्टारर चक दे ​​इंडिया की रिलीज को 14 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन, मीर रंजन नेगी, यश राज फिल्म्स के साथ फिल्म की सभी महिलाओं को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

आप सभी को बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई चक दे ​​इंडिया में को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीँ इस फिल्म में शाहरुख खान भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच के रूप में दिखाया गया था। अब हाल ही में शाहरुख ने खुद की एक सेल्फी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा है, 'फिल्म को इतना सुंदर अनुभव बनाने के लिए चक दे ​​इंडिया की सभी युवा महिलाओं को धन्यवाद देने के बारे में सोचा। उनके अलावा भी बाकी सभी मुझे फिल्म का ‘गुंडा’ बनाने के लिए इस प्यार के श्रम में शामिल हैं।' अब इस कैप्शन को पढ़कर फैंस दीवाने हो गए हैं। इस कैप्शन में शाहरुख ने खुद को गुंडा कहा है और अब उनके चाहने वाले एक्टर की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं इस लिस्ट में एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। वैसे चक दे ​​इंडिया 2007 की सफल फिल्मों में शामिल है। इसे शिमित अमीन द्वारा निर्देशित किया गया था और इस फिल्म को पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी से प्रेरित बताया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा इसमें विद्या मालवड़े, सागरिका घाटगे, शिल्पा शुक्ला, चित्रांशी रावत, तान्या अबरोल, शुभी मेहता, मसोचोन ज़िमिक और सीमा आज़मी नजर आए थे।

किसके जैसा दिखता है करीना कपूर का दूसरा बेटा, अभिनेत्री ने किया खुलासा

वायरल सेक्स वीडियो मामले में दो AAP नेता हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

तमिलनाडु में आज पेश होगा बजट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -