साध्वी प्राची ने आमिर और शाहरुख खान को बताया आजम खान का साथी
साध्वी प्राची ने आमिर और शाहरुख खान को बताया आजम खान का साथी
Share:

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद् की राष्ट्रीय नेता साध्वी प्राची ने फिर एक बार विवादित टिप्पणी की है। साध्वी ने कहा है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख और आमिर उतर प्रदेश के मंत्री आजम खान के साथ मिलकर देश की छवि खराब करने में लगे है। ये सभी देश में असहिष्णुता होने का झूठा भ्रम फैला रहे है। उनका कहना है कि कुछ देश द्रोही अवॉर्ड लौटाकर देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे है।

साध्वी ने कहा कि ऐसा ही काम शाहरुख और आमिर भी कर रहे है। साध्वी ये बातें एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। राम मंदिर के मसले पर साध्वी ने कहा कि राम मंदिर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। हम राम मंदिर बनवा कर रहेंगे। साध्वी ने विरोधियों से सवाल पूछते हुए कहा कि राम मंदिर अयोध्या में नही तो क्या पाकिस्तान में बनेगा।

साध्वी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंची थी। इस दौरान वो बोली कि पूरे देश में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और राज्य सरकारों को इसका सख्ती से पालन करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद् इसके लिए लगातार सरकार पर दबाव बना रही है। गाय हमारी माता है और देश के किसी भी कोने में इसकी हत्या हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -