यॉट पर सनसेट का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दीं शहनाज
यॉट पर सनसेट का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दीं शहनाज
Share:

फैंस की फेवरेट शहनाज गिल का करियर इस वक़्त पीक पर बना हुआ है। टेलीविज़न की दुनिया में राज करने के उपरांत अब शहनाज जल्द ही बॉलीवुड के दबंग अभिनेता  सलमान खान की मूवी से डेब्यू करने वाली है। शूटिंग से समय निकालकर शहनाज अपने मी टाइम को भी खूब एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही है। 

यॉट पर शहनाज कर रहीं रिलैक्स: शहनाज को हंसता-मुस्कुराता देखकर उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे है। जी हां, शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। वीडियो में शहनाज समंदर के मध्य यॉट पर चिल करती हुई दिखाई दे रही है और साथ में सनसेट के खूबसूरत नजारे का लुत्फ भी उठाती हुई दिखाई दे रही है। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस और नो मेकअप लुक में शहनाज को देखकर फैंस काफी इंप्रेस और खुश दिखाई दे रही है। शहनाज के नेचुरल लुक के साथ एक्ट्रेस के हवा में उड़ते बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 

 

शहनाज के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार: शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा चुका है। रिलैक्स और चिल मूड में शहनाज को देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रही है। वीडियो पर लाखों लाइक्स भी मिल चुके है। फैंस शहनाज की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। शहनाज के वीडियो पर फैंस WOW, गॉर्जियस गर्ल, क्वीन लिखकर अपने रिएक्शन भी देने लगे है। शहनाज गिल के करियर के बारें में बात की जाए तो वह कभी ईद कभी दिवाली मूवी में सलमान खान संग स्क्रीन साझा करने वाली है। इस मूवी में राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी दिखेंगे। फैंस शहनाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। अब देखते हैं कि अपनी मूवी से शहनाज लोगों के दिलों को जीतने में कितनी सफल हो जाती हैं।

बॉडी शेमिंग का शिकार हुए अल्लू अर्जुन, लोगों ने कहा- "वड़ा पाव..."

डांस के बाद अब अपनी दवाइयों से लोगों का इलाज करेंगी सपना चौधरी

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधी ये सिंगर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -