पॉपकॉर्न के 1500 रुपये होने पर आई शहनाज गिल की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
पॉपकॉर्न के 1500 रुपये होने पर आई शहनाज गिल की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और गायिका शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में बनी रहती हैं। वह इन दिनों अपने टॉक शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं। शहनाज गिल के शो पर अक्सर सेलिब्रिटी शामिल होते रहते हैं। इससे पहले भी उनके शो पर शाहिद कपूर, विक्की कौशल, भुवन बाम जैसे स्टार्स दिखाई दे चुके हैं। 

वहीं, अब हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स सुनील शेट्टी दिखाई दिए हैं। दोनों ही कलाकार उस दौरान सिनेमाघरों में मिलने वाले पॉपकॉर्न के बढ़ते दाम को लेकर मजेदार तरीके से बात कर रहे हैं। हाल ही में आगामी एपिसोड के रिलीज हुए प्रोमो में शहनाज एवं सुनील एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो के चलते शहनाज सुनील से कहती हैं-मेरी बात सुनो, आज कल जब मैं थिएटर जाती हूं, फिल्म देखती हूं, तो पॉपकॉर्न 1400-1500 के हो गए हैं। इसपर सुनील जवाब देते हैं कि हां मुझे पता है। 

शहनाज गिल सुनील से आगे बोलती हैं कि- इतने महंगे क्यों? सुनील इसपर जवाब देते हैं कि अरे मैं थोड़ी ना बेच रहा हूं। मेरा कोई लेना देना नहीं है इससे। मेरी कंपनी का नाम है पॉप कॉर्न। आपको बता दें कि पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट सुनील शेट्टी का प्रोडक्शन हाउस है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है-क्या है ना, जरूरी सवाल भी पूछना चाहिए। देसी वाइब्स विद शहनाज गिल के प्रोमो वीडियो पर पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा शहनाज बस करो इतना हंसी मजाक, हाहाहा। वहीं, यूजर्स भी इस वीडियो पर निरंतर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं।

उर्फी जावेद ने पार कर दी सारी हदें, अब पहन ली टॉयलेट पेपर से बनी ड्रेस

वेकेशन के बीच हादसे का शिकार हुई ये मशहूर अदाकारा, तस्वीर देख घबराए फैंस

उर्फी जावेद को मिल गया अपने सपनों का राजकुमार, पोस्ट शेयर कर खुद कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -