BB ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रिब्यूट देंगी शहनाज गिल, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो
BB ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रिब्यूट देंगी शहनाज गिल, सामने आया ये जबरदस्त प्रोमो
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और पंजाब की गायिका शाहनाज गिल एवं सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की बॉन्डिंग को किसने नहीं देखा था। हर कोई इस कपल का दीवाना था। बिग बॉस से आरम्भ हुई इनकी लव स्टोरी शो के बाहर भी चलती रही मगर समय के सितम ने सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक देहांत के पश्चात् इस जोड़ी को तोड़ दिया। फिर भी शाहनाज सिद्धार्थ को भूली नहीं। उन्होंने सिद्धार्थ के लिए एक सांग बीते वर्ष लॉन्च किया था अब उसी सांग पर बिग बॉस के मंच पर परफॉर्मेंस देंगी। 

इसके साथ ही साथ सिद्धार्थ शुक्ला को एक खास ट्रिब्यूट भी देंगी। कलर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो साझा करके ये खबर दी है। इस ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में सभी इमोशनल होने वाले हैं। इसका प्रोमो वीडियो देखकर प्रशंसक एक्साइटेड हैं। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो साझा करके ये खबर दी गई है। इसके पहले भी शाहनाज ने सांग के जरिए यूट्यूब पर ट्रिब्यूट दिया था। वो वीडियो ऑडियंस को जमकर पसंद आया था। उस वीडियो ने सबको इमोशनल कर दिया था। सबको एक बार फिर इस जोड़ी की बॉन्डिंग को महसूस करने का अवसर प्राप्त हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही सिद्धार्थ टेलीविज़न जगत के बड़े स्टार्स तो थे ही साथ ही साथ वो बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रहे थे। उन्होंने वरुण धवन एवं आलिया भट्ट के साथ मूवी ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनिया’ में काम किया था। जिसमें उनके काम को जमकर पसंद किया गया था। बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला एवं शाहनाज गिल की जोड़ी इसी शो बिग बॉस के चलते बनी थी। इस शो के चलते दोनों की बीच केमेस्ट्री इसकी सबसे बड़ी हाइप थी। 

भारत में लॉन्च हुआ सबसे कम कीमत वाला 32 इंच का स्मार्ट टीवी

इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस 15 का विनर बनाना चाहते है रोहित शेट्टी!

भगवान पर विवादित बयान देने के बाद सामने आई श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया, बोली- 'बातों को तोड़ मरोड़कर...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -