शहनाज गिल की अदाओं पर एक बार फिर फिदा हुए फैंस, जानिए क्या है वजह?
शहनाज गिल की अदाओं पर एक बार फिर फिदा हुए फैंस, जानिए क्या है वजह?
Share:

चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 की मनोरंजन क्वीन शहनाज गिल आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। शो समाप्त होने के पश्चात् अभिनेत्री ने अपना वजन बहुत हद तक घटाया, साथ ही अपने लुक में भी बहुत परिवर्तन किया। शहनाज का इतना ट्रांसफॉर्मेशन सभी के लिए बहुत चौंका देने वाला था। अब शहनाज की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे बहुत सुन्दर लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

वही शहनाज ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट में पोस्ट की गई इस फोटो में शहनाज किसी गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी ये फोटो प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है। उनकी इस फोटो पर उनके प्रशंसक अपने लाइक्स तथा कमेंटस द्वारा बहुत प्यार दे रहे हैं। शहनाज गिल की प्रत्येक फोटो आते ही चर्चा का विषय बन जाती है। उनके द्वारा साझा की गई फोटोज मिनटों में वायरल हो जाती है। शहनाज की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पर अभी तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। 

वही एक प्रशंसक ने शहनाज गिल की प्रशंसा करते हुए लिखा है, 'बहुत खूबसूरत नजर आ रही हो... इसी प्रकार चमकते रहो”। तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, “पंजाब दी कटरीना कैफ।' शहनाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस वक़्त प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। हाल ही में रिलीज हुआ उनका म्यूजिक वीडियो फ्लाई बहुत रफ़्तार से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे रैपर बादशाह के साथ दिखाई दी थीं, उनके इस म्यूजिक वीडियो को प्रशंसकों ने बहुत सराहा था। आपको बता दें आने वाले वक़्त में शहनाज कई सारे म्यूजिक एल्बम में दिखाई देने वाली हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की उनके प्रशंसक बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचीं रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला, फिर हुए ये...

टीवी हो या बॉलीवुड फैंस को लुभाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है मोनी रॉय

अली गोनी के साथ अपनी शादी को लेकर जैस्मिन भसीन ने किया बड़ा खुलासा, हैरान हो जाएंगे फैंस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -