सलमान खान की फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस ले रही है शहनाज गिल!
सलमान खान की फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस ले रही है शहनाज गिल!
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर सलमान खान आजकल शहनाज गिल पर बहुत मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि शहनाज गिल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। किसी और के साथ नहीं, बल्कि सलमान खान संग ही। शहनाज गिल फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का भाग होंगी। 

हालांकि, शहनाज गिल की तरफ से अबतक इसपर कोई बयान नहीं आया है। खबरें हैं कि सलमान खान 'कभी ईद कभी दिवाली' को को-प्रोड्यूस करने वाले हैं। सलमान खान ने स्वयं शहनाज गिल को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। सलमान को शहनाज गिल मना नहीं कर सकीं तथा उन्हें इसके लिए हामी भी भर दी है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि शहनाज गिल का किरदार भाईजान के साले साहब आयुष शर्मा संग होगा। शहनाज गिल के प्रशंसक इस खबर को सुनकर बहुत ही उत्साहित हो गए हैं। 

वही शहनाज गिल का यह बॉलीवुड डेब्यू होगा, यदि वह इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो। वही इसी बीच खबरें आ रही हैं कि शहनाज गिल ने प्रोड्यूसर्स से मुंह मांगी कीमत इस फिल्म से वसूलने की बात बोल डाली है। सूत्रों से पता चला है कि हम सभी जानते हैं कि सलमान खान, शहनाज गिल को कितना पसंद करते हैं। शहनाज गिल ने भाईजान का दिल जीता है। यहां तक कि सलमान खान ने शहनाज गिल को अपनी फीस तक तय करने के लिए बोल दिया है। हालांकि, शहनाज गिल ने अबतक प्रोड्यूसर्स को नहीं बताया है कि उन्हें आखिर कितनी फीस चाहिए।

ऋषि कपूर के गाने पर नीतू कपूर ने लगाए जमकर ठुमके, देखकर हर कोई हुआ झूमने पर मजबूर

अस्पताल में शादी की सालगिरह मना रही है ये एक्ट्रेस, पति से मांगा ये खास गिफ्ट

VIDEO! भाभीजी संग इशक फरमा रहे थे तिवारी जी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बिगड़ गया पूरा खेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -