सलमान खान के सामने शहनाज गिल ने खुद को कहा ‘पंजाब की कैटरीना’, एक्टर ने ऐसे किया था रिएक्ट
सलमान खान के सामने शहनाज गिल ने खुद को कहा ‘पंजाब की कैटरीना’, एक्टर ने ऐसे किया था रिएक्ट
Share:

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 से टेलीविज़न जगत में बुलंदियां हासिल करने वालीं मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल का आज जन्मदिन है। इसी के साथ ही अभिनेत्री आज 29 वर्ष की हो गई हैं। मल्टीटैलेंटेड अभिनेत्री शहनाज गिल ने अपने करियर का आरम्भ वर्ष 2015 में एक म्यूजिक वीडियो से की थी- ‘शिव दी किताब’। वर्ष 2017 में अभिनेत्री एक पंजाबी फिल्म में दिखाई दी थीं- ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’। तत्पश्चात, वर्ष 2019 में शहनाज गिल इंडियन टेलीविजन के रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में दिखाई दी। 

वही इस शो में उन्हें प्रशंसकों ने उनकी चुलबुली हरकतों के लिए बहुत पसंद किया। शहनाज ने शो के पहले दिन ही अपने मस्ती भरे रंग दिखाना आरम्भ कर दिया था। वही शहनाज जब अभिनेता सलमान खान के बुलावे पर स्टेज पर आई थीं तब अभिनेत्री ने अपना पंजाबी मस्तमौला अवतार प्रशंसकों को दिखा कर हैरान कर दिया था। शहनाज जब आई थीं तब उन्होंने सलमान खान से एक बात कही थी, उन्होंने बताया था कि लोग शहनाज को ‘पंजाब की कैटरीना’ बोलते हैं। शहनाज की इस बात पर सलमान खान बहुत हंसे थे, मगर बाद में उन्होंंने शहनाज की इस बात पर हामी भरी थी तथा शहनाज को ‘बेहद क्यूट’ बताया था।

वही शहनाज ने उस समय सलमान के समक्ष अपने फैटी होनी की बात इतने भोले अंदाज में की थी कि सलमान भी मुस्कुराए बगैर रह नहीं पाए थे। सलमान खान ने इसके पश्चात् शहनाज की भोली बातें सुन कर उन्हें गले लगा लिया था। फिर सलमान ने उनकी प्रशंसा में बोला था कि वह बहुत प्यारी हैं, शहनाज जैसी हैं वैसे ही बहुत कमाल हैं। ये सुनते ही शहनाज बहुत खुश हो गई थीं।

मुंबई की सड़को पर ऐसे कपड़ो में नजर आई साक्षी चोपड़ा कि नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस

'इमली' से हुई इस स्टार की विदाई

जवान ने किया जबरदस्त रैप, सुनकर ऑडियंस के साथ-साथ जजेस भी हो गए इमोशनल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -