पंजाबी मुटियार बन इठलाईं शहनाज, फोटोज शेयर कर जीता फैंस का दिल
पंजाबी मुटियार बन इठलाईं शहनाज, फोटोज शेयर कर जीता फैंस का दिल
Share:

शहनाज गिल..वो नाम जिसने भले ही बिग बाॅस की ट्राॅफी नहीं जीती लेकिन उस सीजन को उनके नाम से ही पहचाना जाने लगा है। किसी ने अंदाज नहीं लगाया था कि पंजाब से आई एक माॅडल बिग बाॅस में इतना नाम कमाने वाली है कि आए दिन सोशल मीडिया पर उसके ट्रेंड देखने के लिए मिलने वाला है। शहनाज गिल को उनके चुलबुले अंदाज के लिए के लिए तो पहचाना ही जाता है। जिसके साथ साथ वह अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं।

शहनाज शल मीडिया पर हमेशा फैंस के साथ खूबसूरत फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनका  प्योर पंजाबी लुक देखने के लिए मिला रहा है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो शहनाज आसमानी कलर के कढ़ाईदार सूट में बला की खूबसूरत दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप, मस्कारा, पिंक लिपस्टिक से शहनाज ने अपने लुक को पूरा कर लिया है। हाथों में कंगन और कानों में झुमकें,सलीके से गुथी चोटी और चेहरे पर बिखरी जुल्फें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रही है।

देसी अंदाज में वह दिलजीत दोसांझ के पंजाबी सॉन्ग 'जिंद माही आजा वे' पर शोख अदाएं दिखाती दिखाई दे रही है। फैंस शहनाज के इस अवतार को बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो शहनाज गिल सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।  'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, राघव जुयाल जैसे स्टार्स हैं। जिसके साथ साथ शहनाज जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ फिल्म '100%' में भी दिखाई देने वाली है। इतना ही नहीं शहनाज भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर के साथ भी स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।  

आप भी ट्राय कर सकते है हिमांशी खुराना के ये ट्रेडिशनल लुक

फैंस के इंतजार को गुरु ने किया खत्म, रिलीज किया अपना नया गाना

पास्ट को लेकर शहनाज का बड़ा बयान, कहा- अतीत में क्यों जाना..आगे बढ़ते हैं ना..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -