आसाराम आश्रम में तोड़फोड़, आग की भेंट चढ़ाया आश्रम का साहित्य
आसाराम आश्रम में तोड़फोड़, आग की भेंट चढ़ाया आश्रम का साहित्य
Share:

शाहजहांपुर। यौनाचरण के मामले में जेल में बंद आसाराम के शाहजहांपुर स्थित आश्रम में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई है। दरअसल आश्रम में लगे ताले को तोड़कर कुछ लोग आश्रम में दाखिल हुए और उन्होंने यहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने आश्रम में रखे साहित्य को आग के हवाले कर दिया।मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले। 

उल्लेखनीय है कि आसाराम मामले के अहम गवाह और सेवादार कृपाल सिंह की हत्या के प्रमुख अभियुक्त नारायण पाण्डेय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आश्रम पर हमला हुआ है। जिस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर रद्रपुर गांव के निवासी परमेश्वर दयाल मोहन और महेंद्र नामक युवकों को पकड़ाहै। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि कुछ लोग आश्रम का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ मचा दी। इस दौरान उन्होंने आसाराम के मंदिर को भी तोड़ दिया। जिसके बाद आश्रम में पुलिस द्वारा जांच की गई और तोड़फोड़ की स्थिति का जायजा लिया गया। 

उल्लेखनीय है कि आसाराम के मामले में अब तक 9 गवाहों पर हमला हुआ है जिसमें करीब 3 गवाहों की मौत हो गई।आसाराम आश्रम पर इस तरह से हमला होने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है उल्लेखनीय है कि देशभर में आसाराम के कई आश्रम हैं और बड़े पैमाने पर आश्रम की जमीनें हैं फिलहाल आसाराम के जेल में रहने के कारण कहीं आश्रम खाली हैं तो कहीं उनके सेवादार और भक्त आश्रम को संभाल रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -