'गीता में जिहाद, फिर हिन्दू का मतलब बहुत गन्दा..', कांग्रेस नेताओं के बयान पर भड़की भाजपा
'गीता में जिहाद, फिर हिन्दू का मतलब बहुत गन्दा..', कांग्रेस नेताओं के बयान पर भड़की भाजपा
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर बेहद अपमानजनक बयान दिया है, जिसके बाद कांग्रेस फिर से विरोधियों के निशाने पर आ गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने हिंदू शब्द के अर्थ को गंदा बताते हुए कहा है कि ये शब्द फारसी से आया है। जारकीहोली रविवार (6 नवंबर) को कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पानी इलाके में मानव बंधुत्व संगठन के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हिंदू शब्द भारत का नहीं है। इसे जबरन हम पर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हिन्दू शब्द का मतलब बहुत ही गंदा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि, हिन्दू इराक-ईरान से आए थे, उनका भारत से कोई लेनादेना नहीं। 

 

कांग्रेस नेता जारकीहोली ने कहा कि, हिंदू शब्द कैसे आया, इस पर बहस होनी चाहिए। हिन्दू शब्द फारसी से आया है। इराक, ईरान, कजाकिस्तान, इसका भारत से क्या वास्ता है? यदि आप हिन्दू शब्द का मतलब जानते हैं, तो आपको शर्म आनी चाहिए। हिंदू शब्द का अर्थ बहुत गंदा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, कुछ लोग इस विदेशी शब्द को लेकर क्यों शोर मचा रहे हैं, ये समझ नहीं आता। इस विदेश शब्द को हम पर जबरन क्यों थोपा जा रहा है, इस पर चर्चा की जानी चाहिए। बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने भी हिन्दुओं के पवित्र धर्मग्रन्थ गीता को लेकर अपमानजनक बयान दिया था। उन्होंने ने कहा था कि जिहाद केवल कुरान में नहीं है, बल्कि गीता में भी जिहाद है, जीसस में भी जिहाद है।

पाटिल ने कहा कि इस्लाम में जिहाद की काफी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा था कि महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को जिहाद की शिक्षा दी थी। बता दें कि, एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा, निकालकर एकता का सन्देश देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता देश के बहुसंख्यक समाज के प्रति अपनी घृणा का प्रदर्शन कर समुदायों में खाई पैदा करने में लगे हुए हैं। 

वहीं भाजपा ने अब कांग्रेस नेता जारकीहोली के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे वोटबैंक का उद्योग करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि, 'शिवराज पाटिल के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकीहोली ने हिंदुओं को भड़काते और उनका अपमान किया है। हिंदू आतंकवाद से लेकर राम मंदिर के विरोध तक, गीता को जिहाद से जोड़ने तक, ये संयोग नहीं है। बल्कि वोटबैंक का उद्योग है।' 

बता दें कि ,इससे पहले राहुल गांधी खुद भी हिन्दू और हिंदुत्व को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयानों के बाद ही ये सवाल उठता है कि, आखिर कांग्रेस को देश की बहुसंख्यक आबादी हिन्दुओं से इतनी घृणा क्यों है ? क्या कांग्रेस के नेता किसी भी दूसरे मजहब को लेकर इस तरह के बयान दे सकते हैं ? या फिर कांग्रेस केवल अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए बहुसंख्यकों की आस्था का मजाक बनाती रहती हैं ? 

अब क्या बहाना बनाओगे अखिलेश ? उपचुनाव में सपा की हार पर मायावती ने कसा तंज

आज़म खान की विधायकी क्यों रद्द की ? यूपी सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने माँगा जवाब

पत्रकार से अभद्रता के मामले में उपनिरीक्षक का हुआ तबादला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -