जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही शाहिद कपूर की बहन
जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही शाहिद कपूर की बहन
Share:

बाॅलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के घर इस वक़्त खुशियों का माहौल बना गया है।  शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज 2 मार्च को अभिनेता सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग विवाह रचाने जा रही है। खबरों की माने तो कि सनाह कपूर पंकज कपूर की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री  सुप्रिया पाठक की बेटी है। शादी बुधवार को महाबलेश्वर में होने वाली है। वहीं मंगलवार को कपल की हल्दी और मेहंदी की रस्में हो चुकी है।

कपल की शादी की जुड़ी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगी है। सनाह की मेहंदी रस्म की भी एक फोटोज सामने आई है। तस्वीर में सनाह हाथों पर पिया के नाम की लगी मेहंदी को फ्लाॅन्ट करती हुई नज़र आ रही है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो सनाह पिंक आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने हैवी नेकलेस और झुमके से लुक को पूरा कर रखा है। 

होने वाले दुल्हे संग जमकर नाचीं शाहिद की बहन: एक वीडियो में सनाह ढोल की ताल पर होने वाले दुल्हे संग जमकर नाचती हुई नज़र आ रही है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो सनाह पिंक आउटफिट में नज़र आ रही है,  इस आउफिट के ऊपर सनाह ने येलो कलर का नाॅटेड टाॅप पहन रखा है। वहीं मयंक पाहवा शेरवानी में बहुत जच रहे हैं।

बेटी के विवाह में बहन रतन पाठक शाह संग थिरकती सुप्रिया: एक वीडियो में सनाह की मां सुप्रिया बहन रतन पाठक शाह (नसीरुद्दीन शाह की पत्नी) संग मथे ते चमकन वाल पर थिरकटी हुई दिख रही है।

नंनद की शादी में भाभी मीरा ने लूटी महफिल: मीरा कपूर ने भी ननंद सनाह के मेहंदी फंक्शन से जुड़ी कुछ फोटोज भी वायरल हो रही है। फोटोज में मीरा लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बहुत सुंदर प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, बन और झुमकों से पूरा कर रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि कपूर और पाहवा फैमिली फ्रेंड्स भी हैं। सना और मयंक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कुछ वक़्त पहले ही दोनों की सगाई की खबर भी सामने आई थी। 

 

 

नहीं रहे मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मांग में सिंदूर...गले में मंगलसूत्र पहने नज़र आई हुमा कुरैशी!

शाहिद कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन में पहुंची अनन्या पांडे, ईशान को कर रहीं डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -