शाहिद कपूर को है प्रियंका पर गर्व
शाहिद कपूर को है प्रियंका पर गर्व
Share:

बॉलीवुड के हैदर अभिनेता शाहिद कपूर देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पर गर्व महसूस कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकी टीवी सही क्वांटिको के द्वत्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है. शाहिद कपूर इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि प्रियंका का हॉलीवुड में करियर सही राह पर है. शाहिद का कहना है कि प्रियंका के अंदर पहले से ही अंतरराष्ट्रीय सितारा बनने की क्षमता मौजूद थी.

शाहिद ने कहा, हॉलीवुड में मिली सफलता से प्रियंका ने देश का नाम बढ़ाया है. हम सभी को प्रियंका पर गर्व है, हम खुश हैं कि वह भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में सफल रही. उनके अंदर पहले से अंतरराष्ट्रीय सितारा होने की क्षमता मौजूद थी और वह काफी अच्छा कर रही है.

आपको बता दे प्रियंका हाल ही में फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आई थी. इस फिल्म के लिए वे काफी सारे अवार्ड जीत चुकी है. इस समय प्रियंका प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म जय गंगाजल के प्रमोशन में लगी हुई है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -