शाहीद कपूर ने शेयर किया फनी वीडियो, बोले- 'बिना मास्क के घूम रहा हूं'
शाहीद कपूर ने शेयर किया फनी वीडियो, बोले- 'बिना मास्क के घूम रहा हूं'
Share:

सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में नजर आ चुके एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपने नए-नए वीडियो से सभी को खुश कर रहे हैं। आजकल वह बड़े मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। आप तो जानते ही होंगे शाहिद एक बेहतरीन एक्टर हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वैसे शाहिद की फैन फॉलोइंग भी काफी बेहतरीन है। आए दिन एक्टर की तस्वीरें और उनके वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

जी दरअसल शाहिद एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा मस्ती के मूड में दिखाई देते हैं। अब इस समय शाहिद कपूर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह सैर पर निकले हुए हैं और वीडियो शूट कर रहे हैं। जी दरअसल इस वीडियो में एक्टर ने फनी फेस बनाया हुआ है उनका ये फेस सभी को खूब एंटरटेन कर रहा है। वैसे शाहिद ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक्टर ने फेस फिल्टर का इस्तेमाल किया है, जिससे उनका चेहरा अजीब दिख रहा है। आप देख सकते हैं उनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इस समय शाहिद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं शाहिद कपूर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है, 'इन दिनों बिना मास्क के अपने घर के पीछे घूम रहा हूं"। वैसे इस वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए शाहिद इसमें तरह-तरह के फेस बनाते दिखाई दे रहे हैं जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब शाहिद ने ऐसा कोई फनी वीडियो शेयर किया हो, वह इससे पहले भी कई फनी वीडियो शेयर कर चुके हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही शाहिद फिल्म जर्सी में नजर आएँगे।

दिल्ली में एक तरफ है कोरोना तो दूसरी तरफ घटनाओं का है रोना

कोरोना पर पीएम मोदी की महाबैठक आज, कई मुख्यमंत्री जुड़ेंगे लेकिन 'ममता' नहीं।।।

फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करते हुए धड़ाम से गिरीं निया शर्मा, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -