विशाल भरद्वाज के संग फिर से काम कर सकते है शाहीद कपूर!
विशाल भरद्वाज के संग फिर से काम कर सकते है शाहीद कपूर!
Share:

जब से शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म की तैयारी शुरू की है तब से मीडिया से लेकर फैंस तक की नजरें उनपर जमी हुई हैं| पिछले कुछ वक्त से शाहिद कपूर के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज संग काम करने की खबरें आ रही हैं | अब बुधवार शाम को विशाल और शाहिद को साथ में देखा गया हैं| शाहिद, विशाल भारद्वाज से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे थे| ऐसे में माना जा रहा है कि शाहिद और विशाल की ये मुलाकात इन दोनों की अगली फिल्म को लेकर हुई थी| पहले भी दोनों ने साथ में काम किया हुआ है और फैंस को इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने में बहुत दिलचस्पी है|

बता दें कि शाहिद कपूर इस मौके पर कैजुअल और कूल लुक में नजर आए| शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने फिल्म कमीने, हैदर और रंगून में काम किया है| इन सभी फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया था| एक्टर-डायरेक्टर की ये जोड़ी जनता की फेवरेट है और ऐसे में दोनों का दोबारा साथ में काम करना फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसा हो सकता है| शाहिद कपूर के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे फिल्म जर्सी के रीमेक में काम कर रहे हैं| इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही जिम भी जा रहे हैं| शाहिद के क्रिकेट सेशन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ सकते हैन| शाहिद कपूर अपनी इस नई फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं|

इससे पहले शाहिद कपूर ने अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म कबीर सिंह दी थी| जो ब्लॉकबस्टर रही थी| इस फिल्म ने लगभग 332 करोड़ रुपये की कमाई की थी| फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था| इसमें उनकी हीरोइन कियारा आडवाणी थीं| दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया| कबीर सिंह, तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक थी|

सामने आया 'द बॉडी' की एक्ट्रेस का चेहरा, देखिए पोस्टर

Bala Box Office Collection Day 13: दूसरा हफ्ता भी दमदार, जानिये क्या रहा कलेक्शन

'ब्रह्मास्त्र' में इस किरदार में नजर आएंगे नागार्जुन, हथियारों के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -