'शाहीद अंसारी आया और मेरी बेटी को उठा ले गया..', हज़ारीबाग से किडनैप लड़की बैंगलोर से बरामद
'शाहीद अंसारी आया और मेरी बेटी को उठा ले गया..', हज़ारीबाग से किडनैप लड़की बैंगलोर से बरामद
Share:

रांची: झारखंड के हजारीबाग से किडनैप की गई नाबालिग हिंदू लड़की को बेंगलुरु से बरामद कर लिया गया है। लड़की की माँ ने जबरन निकाह और धर्मांतरण के इरादे से अपनी बेटी को किडनैप किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित माँ ने पुलिस को दी तहरीर में शाहिद अंसारी, अरबाज अंसारी और मुस्लिम अंजुमन कमेटी के एक मेंबर का नाम लिया था। उन्होंने बताया था कि 6 महीने पहले उनकी बेटी को किडनैप करने की धमकी दी गई थी।

पीड़ित माँ के मुताबिक, '4 नवंबर 2022 को शाहिद अंसारी अपने दोस्तों के साथ उनके घर आया और उन्हें डराने, धमकाने लगा। अरबाज और शाहिद अंसारी जबरन उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गए।' रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कहना था कि आरोपित छह माह से उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे। हालांकि, फ़िलहाल पुलिस ने बेंगलुरु से लड़की को बरामद कर लिया है। यह पुष्टि हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज रतन चौथे ने की है। उन्होंने कहा है कि लड़की के हजारीबाग पहुँचने और अदालत में उसका बयान दर्ज होने के बाद मामले से संबंधित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। 

पुलिस ने बताया है कि लड़की 6 महीने पहले भी घर से चली गई थी। थाने में शिकायत के बाद लड़की को वापस लाया गया था। उस वक़्त लड़की ने यह नहीं बताया था कि वह किसके साथ गई थी। वहीं, हजारीबाग सदर के भाजपा MLA मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय की बहन-बेटियों के साथ निरंतर ऐसी घटनाएँ सामने आ रही है। मगर, सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि लड़की जब तक परिवार वालों को नहीं सौंपी जाती है, आमरण अनशन जारी रहेगा। 

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो CRPF जवान ने चला दी गोली, और फिर...

डर्टी वीडियो दिखाकर मासूम से दरिंदा करने लगा दुष्कर्म

बीच सड़क पर ही कपल करने लगा अश्लील हरकत, और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -