दिसंबर में गर्लफ्रेंड संग शादी करेंगे शहीर शेख!
दिसंबर में गर्लफ्रेंड संग शादी करेंगे शहीर शेख!
Share:

इन दिनों कई सितारों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा जा रहा है। इस लिस्ट में नेहा कक्क्ड़, काजल अग्रवाल शामिल हैं। वैसे इसी लिस्ट में अब शामिल होने जा रहे हैं शहीर शेख। जी हाँ, टीवी के हैंडसम हंक शहीर शेख भी इसी लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। हाल ही में आई खबर के मुताबिक शहीर शेख अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। यह खबर इस समय सभी के लिए शॉकिंग हैं और कन्फर्म भी नहीं है लेकिन चर्चाएं यहीं हैं।

वैसे एक वेबसाइट की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। यह कहा जा रहा है कि शहीर शेख अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ शादी करने की तैयारियां कर रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो 'टीवी का ये कपल दिसंबर 2020 में सात फेरे ले सकता है।' वैसे अब तक शहीर शेख या रुचिका कपूर में से किसी ने भी इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है।

अब फैंस के बीच यह चर्चाएं तेज हो गईं हैं। कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो कि ये खबर सामने आने के बाद से ही शहीर शेख को दुल्हे के रुप में देखने के लिए बेताब हो गए हैं और ट्विटर पर उन्हें लेकर ट्वीट्स करने लगे हैं। वैसे बीते कुछ समय से शहीर शेख और रुचिका कपूर के कई फोटोज सामने आ रहे हैं और उसी के बाद से यह खबरें जोरों से फ़ैल रहीं हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं शहीर शेख के बारे में बात करें तो वह कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते हैं।

होम क्वारंटाइन हुए पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह, कोरोना संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए थे

B.Tech डिग्री धारकों के लिए शानदार अवसर, देखें पूरा विवरण

बिहार चुनाव: नीतीश के आखिरी चुनाव वाले बयान पर वशिष्ठ नारायण ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -