पत्नी के लिए शाहीर शेख ने रखी बेबी शावर पार्टी
पत्नी के लिए शाहीर शेख ने रखी बेबी शावर पार्टी
Share:

टीवी के हैंडसम हंक शाहीर शेख इन दिनों बहुत खुश हैं। जी दरअसल वह जल्द ही पापा बनने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि शाहीर की पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों वह बहुत खुश भी हैं। बीते दिनों ही शाहीर ने अपनी पत्नी रुचिका के लिए बेबी शावर पार्टी होस्ट की। अब सोशल मीडिया पर इस बेबी शावर पार्टी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। आप देख सकते हैं शाहीर और रुचिका की जोड़ी इन फोटोज में बड़ी कमाल की लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PPK (@loveshaheer_)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by vineh (@thomas_vineh)

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि बीते साल नवंबर के महीने में रुचिका और शाहीर ने शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और अब दोनों अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। आप देख सकते हैं बेबी शावर के लिए रुचिका ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी और इन फोटोज में वो बहुत सिंपल और खुश नजर आईं। वहीं इस दौरान शाहीर शेख भी टी-शर्ट और पैंट में दिखे। आप देख सकते हैं उन्होंने बेबी शावर की डेकोरेशन पेस्टल कलर के बैलून से की और फोटोज में रुचिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpy Gupta (@imshilpy_s)

काम के बारे में बात करें तो बीते दिनों शाहीर शेख शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए सिलीगुड़ी में शूट कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था- ''मैं जल्द से जल्द मुंबई आना चाहता हूं। आउटडोर लोकेशन्स पर शूट करना मजेदार होता है। लेकिन उसी समय मैं अपने परिवार के पास मुंबई जाना चाहता हूं। इस पल में मुझे अपनी पत्नी के साथ होना है। बहुत जरुरी है।'' वैसे इन दिनों वह एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता 2 के लिए शूट कर रहे हैं। इस शो में अंकिता लोखंडे लीड रोल में हैं।

ममता बनर्जी बनी करीना की नौकरानी, जानिए क्यों यूजर्स कह रहे ऐसा?

यूपी में आज से क्लास 6 से 8 वीं तक के स्कूल खुले, सख्ती से लागू होंगे ये 7 नियम

क्या कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगे सोनू सूद? अभिनेता ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -