शाहीर शेख से मिली हिना खान, क्या जल्द होगा नए म्यूजिक वीडियो का एलान?
शाहीर शेख से मिली हिना खान, क्या जल्द होगा नए म्यूजिक वीडियो का एलान?
Share:

टीवी इंडस्ट्री की कोमोलिका यानि हिना खान आजकल अपने नए-नए प्रोजेक्ट का एलान कर रहीं हैं। हर दिन वह अपने नए प्रोजेक्ट का खुलासा करती हैं जो फैंस को बेताब कर जाता है। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो शाहीर शेख के साथ दिखाई दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस चौंक गए हैं और किसी को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर शाहीर शेख और हिना खान की ये मुलाकात किस सिलसिले में हुई है?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

सभी के मन में अब तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। आप देख सकते हैं हिना खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया है कि 'शाहीर शेख ने उन्हें अचानक से सरप्राइज दिया, जिससे वो खुद चौंक गईं।' वैसे अब जो भी हो लेकिन हिना खान और शाहीर खान की ये मुलाकात फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। दोनों को देखने के बाद दोनों के फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। वैसे ऐसा लग रहा है जैसे शायद इन दोनों ने किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि कई फैंस हैं जो कमेंट कर हिना खान से लगातार इस मुलाकात की असलियत पूछ रहे हैं। हालंकि हिना ने किसी से कुछ नहीं कहा है, ऐसा लगता है वह इस बात को राज रखना चाहती हैं। फिलहाल हिना खान और शाहीर शेख की क्यूट केमिस्ट्री फैंस का दिल बेचैन कर रही है और सभी अब दोनों को किसी नए शो या नए म्यूजिक वीडियो में देखने के लिए बेताब हैं।

माँ की मौत के अगले ही दिन घर में मिली बेटी की लाश, 3 मौतों के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Eid 2021 पर नहीं रिलीज होगी ‘Satyameva Jayate 2’!

अन्ना विश्वविद्यालय ने छेड़छाड़ करने वाले छात्रों का रोका परिणाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -