BJP आईटी सेल हेड को शाहीनबाग की महिलाओं का नोटिस, माँगा एक करोड़ का हर्जाना
BJP आईटी सेल हेड को शाहीनबाग की महिलाओं का नोटिस, माँगा एक करोड़ का हर्जाना
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक महीने से अधिक समय से मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हैं। महिलाओं का यह विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। प्रदर्शन कर रही महिलाएं सरकार से नागरिकता संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग कर रही हैं।

वहीं, शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाओं ने भाजपा आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय को अवमानना का नोटिस जारी किया है। दरअसल, अमित मालवीय ने इल्जाम लगाया था कि इन महिलाओं को प्रदर्शन करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। शाहीन बाग में महिलाएं 37 दिनों से लगातार धरने पर बैठी हुई हैं। ये महिलाएं लगातार नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रही हैं। 

वहीं, इन प्रदर्शनकारियों के कानूनी सलाहकार महमूद पारचा ने मालवीय के कार्यालय को अवमानना का नोटिस जारी किया है। ये नोटिस दो महिलाओं नफीसा बानो और शहजाद फातमा की ओर से पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा है कि मालवीय भाजपा से सम्बन्धित हैं, इसलिए प्रदर्शनकारियों की छवि धूमिल करने में उनका स्वार्थ निहित है। मालवीय को भेजे गए कानूनी नोटिस में फ़ौरन माफी मांगने और एक करोड़ हर्जाने देने की मांग की गई है।

IMF से आई बुरी खबर, देश की GDP को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, आसमान पर पहुँचने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर भारत में सुरक्षित नहीं हैं 'मुसलमान', तो क्या चीन में फल-फूल रहा है 'इस्लाम' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -