भगत सिंह ने कभी नहीं पहनी थी पीले रंग की पगड़ी, ताउम्र पहनी इस रंग की पगड़ी
भगत सिंह ने कभी नहीं पहनी थी पीले रंग की पगड़ी, ताउम्र पहनी इस रंग की पगड़ी
Share:

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का आज शहीदी दिवस है। आज के ही दिन स्वतंत्रता के इस नायक को फांसी दी गई थी। छोटी सी आयु में भारत पर कुर्बान होने वाले भगत सिंह आज भी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। 6 फुट लंबे एवं बेहतरीन व्यक्तित्व के मालिक भगत सिंह के प्रत्येक अंदाज को युवा फॉलो करते हैं। फिर चाहे उनकी मूंछों का अंदाज हो या पगड़ी बांधने का अंदाज...पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शहीद-ए-आजम को बहुत मानते हैं। भगवंत मान हमेशा पीली पगड़ी बांधते हैं। इस बारे में उन्होंने एक बार बोला था कि वे भगत सिंह से प्रेरित होकर पीली पगड़ी पहनते हैं, किन्तु क्या आप जानते हैं कि भगत सिंह ने कभी पीली पगड़ी पहनी ही नहीं। उनकी जितनी भी प्रमाणित फोटोज हैं, सभी ब्लैक एंड व्हाइट हैं। 

भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो उस वक़्त ब्रिटिश भारत था तथा आज पाकिस्तान है। 5वीं तक की पढ़ाई बंगा के गांव के विद्यालय में करने के पश्चात् उनका प्रवेश लाहौर के डीएवी विद्यालय में कराया गया। 1923 में उन्होंने लाहौर के नेशनल कालेज में BA की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया, जिसकी स्थापना दो वर्ष पूर्व महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन के जवाब में लाला लाजपत राय द्वारा की गई थी। हालांकि भगत सिंह अपनी बीए पूरी नहीं कर सके तथा उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने की वजह से अंग्रेजों की गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड होना पड़ा था। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रोफेसर चमन लाल ने भगत सिंह के जीवन पर शोध किया है। प्रोफेसर चमन लाल बोलते हैं कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपने सारे जीवनकाल में सिर्फ सफेद पगड़ी ही पहनी है। सिर्फ अंग्रेजी शासन काल के चलते जब ननकाना साहिब जाने वाले जत्थों पर जुल्म किया जा रहा था, उस वक़्त अंग्रेजों के खिलाफ विरोध जताने के लिए भगत सिंह ने काली पगड़ी पहनी थी। भगत सिंह ने उस वक़्त ननकाना साहिब जाने वाले जत्थों के लिए पानी तथा खाने का लंगर लगाया था। 

वही शहीद के जीवन पर कई पुस्तकें लिख चुके जेएनयू से सेवानिवृत प्रोफेसर चमन लाल ने बताया कि यह सब वह भगत सिंह की उपलब्ध फोटोज एवं उनसे संबंधित दस्तावेजों के आधार पर कह रहे हैं। भगत सिंह के जीवन की सिर्फ 4 तस्वीरें ही उपलब्ध हैं, जिनमें एक उनके बचपन, एक सफेद पगड़ी में जवानी की तस्वीर है तथा एक जूड़े में चारपाई पर बैठे और चौथी हैट वाली तस्वीर है। इन तस्वीर की पुष्टि स्वयं शहीद के परिवार वाले भी करते हैं।

कल भारत में लॉन्च होंगे अब तक का सबसे बेस्ट स्कूटर

इंडियन टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा - "जूनियर विश्व कप में उपयोगी साबित होगा..."

इगोर स्टिमैक का बड़ा बयान, कहा- "चाहता हूं कि मेरी टीम पिच पर..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -