सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद BJP ने किया पदाधिकारी विजय त्रिपाठी को पार्टी से बेदखल
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद BJP ने किया पदाधिकारी विजय त्रिपाठी को पार्टी से बेदखल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में केस दायर किया गया है। वहीँ केस दायर करने के बाद बीजेपी ने जैतपुर मंडल के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। इस मामले में यह आरोप लगाया गया है कि जिले में एक फार्म हाउस में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बीजेपी के पदाधिकारी सहित चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस पूरे मामले के बारे में शहडोल जिले के बीजेपी अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का कहना है कि, 'सामूहिक बलात्कार मामले में विजय त्रिपाठी का नाम आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से जैतपुर मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई।'

इसके अलावा उन्होंने एक बयान भी जारी किया है। इस ब्यान को जारी कर उन्होंने बताया है कि, 'मीडिया द्वारा यह मामला पार्टी के संज्ञान में आया है कि विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा जैतपुर के ऊपर जैतपुर में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।' आगे अपने बयान में उन्होंने कहा, 'ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने वाले एवं ऐसा आचरण करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बीजेपी में कोई स्थान नहीं है। बीजेपी ऐसे आचरण व अपराध की कड़ी निन्दा करती है। अत: अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विजय त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से पद हटाया जाता है और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।'

वहीँ इस मामले के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य का कहना है, युवती को चार लोगों ने पहले तो अगवा किया। उसके बाद वह उसे जैतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाड़ाघाट इलाके में एक फार्म हाउस के अंदर ले गए। यहाँ उन्होंने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बाद 18-19 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी दुष्कर्म के बाद युवती को 20 फरवरी को उसके घर के सामने गंभीर अवस्था में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के नाम विजय त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला और मोनू महाराज बताए हैं।

पत्नी ने ले ली कुल्हाड़ी मारकर पति की गर्लफ्रेंड की जान

कांग्रेस नेता पर खुलेआम गोली मारकर की हत्या, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

रिंकू शर्मा हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने 4 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -