बेटे के जेल में होने के चलते दिवाली और जन्मदिन नहीं मनाएंगे शाहरुख़!
बेटे के जेल में होने के चलते दिवाली और जन्मदिन नहीं मनाएंगे शाहरुख़!
Share:

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान इस समय जेल में है। ऐसे में आने वाले 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। हालाँकि ड्रग्स के मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी और उनकी जमानत न मिलने से शाहरुख के जन्मदिन से पहले चिंता का माहौल बन गया है। एक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि इस बार शाहरुख के घर पर कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा। जी हाँ, और यह भी कहा जा रहा है कि इस बार शाहरुख़ दिवाली भी नहीं मनाने वाले हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि ड्रग्स के मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है। इसी को देखते हुए अब आर्यन के वकीलों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

लेकिन कई बार जमानत रद्द होने के कारण शाहरुख खान और उनके परिवार को लगता है कि आर्यन के लिए जल्द जमानत मिलना मुश्किल है। इसी के चलते परिवार के लोग किसी भी प्रकार का उत्सव नहीं मनाना चाहते हैं। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, शाहरुख खान के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि इस बार शाहरुख खान अपने फैंस से उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर इकट्ठा न होने की अपील करने पर विचार कर रहे हैं। इसी के साथ सूत्र ने यह भी जानकारी दी है कि शाहरुख खान ही नहीं बल्कि आर्यन खान का भी जन्मदिन (13 नवंबर) नजदीक आ रहा है। इसी के चलते पूरा परिवार सदमे में है और सभी को यह लग रहा है कि आर्यन खान अपना जन्मदिन जेल में मनाएंगे।

आप सभी को बता दें कि हाईकोर्ट ने 21 अक्टूबर को जमानत अर्जी पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करने का फैसला किया है। यानी अब 26 अक्टूबर का दिन आर्यन खान के लिए काफी अहम हैं और उनके परिवार के लिए भी। अगर आर्यन बाहर आ जाते हैं तो शाहरुख़ के जन्मदिन के साथ ही मन्नत में दिवाली का जश्न भी होगा।

नई सरकार पर टिकी लोगों की नजर

उत्तराखंड बाढ़ ने मचाई तबाही, पर्यटन कारोबार को हुआ 100 करोड़ से अधिक का नुकसान

नबरंगपुर के पूर्व सांसद प्रदीप मांझी ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -