शाहरूख खान की ये 10 बातें पढ़ना हैं जरूरी
शाहरूख खान की ये 10 बातें पढ़ना हैं जरूरी
Share:

बाॅलीवुड के रोमांस किंग शाहरूख खान ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए है। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में शाहरूख ने कहा था कि उन्हें स्टारडम से बेहद प्यार है। वह हमेशा शोहरत के इसी मुकाम पर रहना चाहते है।

उनकी फैन फाॅलोइंग को देखकर तो यही लगता है कि वह इस मुकुमा पर हमेशा रहेंगे। खैर, हाल ही में निर्देशक समर खान ने शाहरुख की जीवनी को लॉन्च किया। शाहरुख ने इस मौके पर कहा, एक कलाकार पानी की तरह होता है...उसे रंग और आकार में ढल जाना चाहिए।

मैं मानता हूं कि कला महत्वपूर्ण होती है, कलाकार नहीं। मुझे लगता है कि मैं उस शुद्धता को कायम रख सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी फैन्स का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे वो बनाया जो आज मैं हूं। इस किताब का टाइटल 25 ईयर्स ऑफ ए लाइफ है। जाने उनके बारे में दस बातें- 

शाहरूख का करियर बर्बाद कर सकती थी मणिरत्नम की ये फिल्म! 

1. फोब्र्स की लिस्ट में साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में शाहरुख और अक्षय कुमार दो ही भारतीय हैं। शाहरुख उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्होंने फिल्मों के रीमेक का ट्रेंड शुरू किया।  
2. शाहरुख अभी तक बतौर एक्टर सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं।
3. शाहरुख उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जिन्होंने टीवी से फिल्मों में सफल करियर बनाया।
4. शाहरुख सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं।  
5. डीडीएलजे ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सिनेमाहॉल में चलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।  
6. बॉलीवुड में वो एक ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिन्होंने बाजीगर, डर और अंजाम जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए। 
7. कई लोगों का मानना है कि शाहरुख अपने काम के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं करते। आपको बता दें कि किंग खान कई अलग तरह के फिल्मकारों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने यश चोपड़ा, सुभाष घई, फराह खान, रोहित शेट्टी, साउथ के डायरेक्टर मणिरत्नम और यहां तक की अमोल पालेकर और एमएफ हुसैन जैसे पैरेलल फिल्म मेकर्स के साथ भी काम किया है। 
8. 2001 में शाहरुख पहले ऐसे बॉलीवुड एक्टर बने जो लॉस एंजेलिस टाइम्स के कवर पेज पर आए थे। वो टाइम्स  मैगजीन के कवर पेज पर भी दो बार आ चुके हैं।
9. गांधीजी के बाद शाहरुख अकेले ऐसे भारतीय हैं जिनका ग्रेविन म्यूजियम में स्टेचू है। 
10. शाहरुख खान को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

SRK ने बताया मरने का सबसे अच्छा तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -