नए लुक के साथ शाहरुख़ ने शेयर किया अपना वीडियो, फैंस हुए लट्टू
नए लुक के साथ शाहरुख़ ने शेयर किया अपना वीडियो, फैंस हुए लट्टू
Share:

बॉलीवुड में शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग बहुत अधिक है। शाहरुख़ अपने फैन्स को आए दिन कुछ ना कुछ खास देते रहते हैं। कभी अपनी फोटोज तो कभी अपने वीडियोस। वैसे शाहरुख की एक्टिंग और उनके स्टाइल से उनके फैंस को बेहद प्यार है। अब हाल ही में शाहरुख अपने एक वीडियो के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। इस समय शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में शाहरुख़ बड़े दमदार दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

जी दरअसल यह वीडियो स्ट्रीक्स नाम के हेयर ब्रान्ड का म्यूजिक वीडियो है और इसमें शाहरुख संगीत की धुन के साथ गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख सफेद रंग की शर्ट और ग्रे वेस्टकोट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में उनके बाल भी काफी लंबे नजर आ रहे हैं। वैसे इस वीडियो के जरिये अभिनेता सभी को स्ट्रीक्स यूज करने की सलाह देते दिख रहे हैं।

अब शाहरुख का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैन्स उनके इस नए लुक और स्टाइल को कॉपी करने में जुट चुके हैं। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि शाहरुख ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इसे गौरी शिंदे ने निर्देशित किया है और मलन लो लिंटास ने क्रिएट किया है। इस वीडियो को मोनोक्रोम में शूट किया गया है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही शाहरुख फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं।

कोर्ट में जावेद अख्तर ने लगाया कंगना रनौत पर इतना बड़ा इल्जाम

बंगाल में 'हाई कोर्ट' का आदेश भी 'बेअसर', भाजपा कार्यकर्ता फिर हुए लहूलुहान, 30 घरों में लूटपाट

दिल्लीवासियों को अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -