बेटे आर्यन से मिलने के बाद शाहरुख़ ने जोड़े फैंस के हाथ, वीडियो वायरल
बेटे आर्यन से मिलने के बाद शाहरुख़ ने जोड़े फैंस के हाथ, वीडियो वायरल
Share:

शाहरुख खान इन दिनों सबसे अधिक चर्चाओं में है। आप जानते ही होंगे उनका बेटा आर्यन इस समय जेल में है और आज यानी 21 अक्टूबर को वह अपने बेटे आर्यन खान से मिलने जेल पहुंचे थे। इस दौरान उनके कई वीडियोज वायरल हुए और अब शाहरुख का एक और वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि जब शाहरुख़ जेल पहुंचे तो उन्हें मीडिया ने घेर लिया था, लेकिन एक्टर ने अपना धैर्य नहीं छोड़ा। केवल इतना ही नहीं बल्कि इस मुश्किल की घड़ी में भी शाहरुख ने अपने फैंस का भरपूर ख्याल रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Whatsinthenews (@_whatsinthenews)

खबरों के मुताबिक शाहरुख ने आर्यन से करीब 15 से 18 मिनट तक बातचीत की। अब इन सभी के बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह आर्थर रोड जेल से निकलने समय वहां मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिखे। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शाहरुख ने इस दौरान हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

अब शाहरुख़ के फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है इतनी मुश्किलों के बावजूद शाहरुख़ अपने फैंस से मिलना नहीं भूले और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फैंस से मिलने के बाद वापस अपने बंगले मन्नत की ओर बढ़ गए हैं। आप सभी को बता दें कि शाहरुख और आर्यन के बीच बातचीत के दौरान दोनों के बीच शीशे की दीवार थी। जी दरअसल दोनों ने इंटरकॉम के जरिए बात की और इस दौरान दोनों खूब रोये भी।

शाहरुख़ को देख फूट-फूटकर रोये आर्यन खान, कहा- 'खाना अच्छा नहीं लगता'

ड्रग्स केस: शाहरुख़ खान के घर पर NCB की दबिश, अनन्या पांडे को भी जारी किया समन

'जब आप हाईप्रोफाइल होते हैं तो लोग आप पर गंदगी फेंकते हैं': जावेद अख्तर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -