पत्थर मार हनुमान प्रतिमा को तोड़ने वाला शफी अहमद हुआ गिरफ्तार
पत्थर मार हनुमान प्रतिमा को तोड़ने वाला शफी अहमद हुआ गिरफ्तार
Share:

हजारीबाग: बीते कई दिनों से हजारीबाग का बरही थाना इलाका चर्चाओं में है। इसी थाना इलाके में रुपेश पांडेय का 6 फरवरी 2022 को क़त्ल कर दिया गया था। इसी क्षेत्र में 12 फरवरी को एक मंदिर में पत्थर मारकर हनुमान प्रतिमा तोड़ दी गई। इस घटना में अब पुलिस ने शफी अहमद नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शफी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

वही हजारीबाग पुलिस के SP मनोज रतन चौथे ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया, "बरही थाना इलाके में 12 फरवरी 2022 को तिलैया रोड पर एक मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस घटना में शफी अहमद को अरेस्ट किया गया है। उसकी आयु 20 साल के आसपास है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि 12 दिनांक को एक झंडे को कुछ व्यक्तियों द्वारा जलाने का प्रयास किया गया था। उसी मामले के आक्रोश में उसने इस घटना को अंजाम दिया। इसमें और व्यक्तियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है। घटना को अंजाम देने में सिर्फ वही सम्मिलित था। मगर इसमें षड्यंत्र रचने तथा उकसाने में अन्य व्यक्तियों का भी किरदार सामने आ रहा है। उस पर तहकीकात चल रही है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चौथे ने रुपेश पांडेय के क़त्ल पर भी बयान दिया है। उनके अनुसार, “मृतक रुपेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके सिर पर हमला किया गया था। साथ ही उसकी गर्दन, पेट तथा तिल्ली पर भी चोट के निशान मिले हैं। यह क़त्ल मॉब लिंचिंग नहीं है। क़त्ल का कारण निजी शत्रुता है।”

भांजी के साथ लिव इन में था मामा, निकाह को कहा तो किया टॉर्चर और फिर...

'शौहर' से पहले बेटी को पिला दिया दूध, तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक़

कौन रच रहा दिल्ली को 'दहलाने' की साजिश ? अब सीमापुरी में मिला 3 किलो IED

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -