अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में शैफाली वर्मा होंगी टीम इंडिया की कप्तान, हुआ स्क्वाड का ऐलान
अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में शैफाली वर्मा होंगी टीम इंडिया की कप्तान, हुआ स्क्वाड का ऐलान
Share:

नई दिल्ली: ऑल इंडिया विमेंस सिलकेक्शन कमिटी ने आज सोमवार (5 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 महिला T20 सीरीज और उसके बाद होने वाले अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद ICC अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का आयोजना होना है। 

अंडर-19 महिला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में ही खेला जाना है। अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का यह पहला आयोजन होगा और यह 14 से 29 जनवरी 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इसमें 16 टीमें शामिल होंगी। भारत ग्रुप-डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड के साथ होगा। अंडर-19 टीम की बागडौर शेफाली वर्मा को सौंपी गई है। शेफाली वर्मा अगले साल 28 जनवरी को 19 वर्ष की हो जाएंगी। शेफाली ने भारत के लिए दो टेस्ट, 21 वनडे और 46 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका अनुभव भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्लस प्वॉइंट हो सकता है।

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉडः शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता शहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, ऋषिता बासु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितस साधु, फलक नाज, शबनम मोहम्मद।

स्टैंडबायः शिखा, नाजिया सीएमसी, यशश्री।

राहुल द्रविड़ की छुट्टी ? T20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एक्शन में BCCI

Video: राहुल से छूटा कैच, सुन्दर पर भड़के कप्तान रोहित, रिएक्शन वायरल

राहुल ने टपकाया कैच, भारत हारा मैच.., बांग्लादेश दौरे की शर्मनाक शुरुआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -