शबाना आज़मी ने अस्पताल से वापसी के बाद पहला फोटो किया शेयर, अब ऐसी दिख रही हैं एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा के जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार अपनी फोटो शेयर की है। इसके अलावा फोटो शेयर करने के साथ ही शबाना आजमी ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस के लिए दुआएं की थी। शबाना आजमी ने ठीक होने के बाद पहली बार अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी आंखों के नीचे निशान दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अभी शबाना आजमी अब ठीक हैं हालाँकि इससे पहले एक्सीडेंट के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। वही शबाना आजमी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट लिखा है, जिसमें कई लोगों का शुक्रिया अदा किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'आपकी दुआओं और मेरे सेहतमंद होने की कामना के लिए सभी का धन्यवाद। अब मैं घर लौट आई हूं। डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ की उत्कृष्ट सेवा के लिए टीना अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का धन्यवाद। मैं कृतज्ञ एवं आभारी हूं।'

शबाना आजमी एक्सीडेंट के 10 दिन बाद हॉस्पिटल से घर पहुंचीं और उसके बाद उन्होंने यह तस्वीर शेयर की है।आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि 18 जनवरी को उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था और इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटे आई थीं, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और बाद में मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उन्हें लंबे वक्त तक आईसीयू में निगरानी में रखा गया और 10 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। वही उनके अस्पताल में भर्ती रहने तक कई सेलेब्स उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जिसमें अनिल कपूर आदि कई लोगों का नाम शामिल है। वहीं बिजनेसमैन अनिल अंबानी उनसे मिलने पहुंचे थे।  

संजय कपूर-दिव्या दत्ता घरेलू हिंसा और मैरिटल रेप पर बनाएंगे शोर्ट फिल्म

रैंप वॉक पर करीना ने कार्तिक के साथ दिखाया जलवा, व्हाइट गाउन में बेबो ने उड़ाए होश

काजोल ने बेटी संग इंस्टाग्राम पर शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस हुए दीवाने

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -